Deepika Spirit Controversy: संदीप वांगा के खिलाफ पोस्ट दीपिका ने किया लाइक! 'स्पिरिट' का विवाद फिर गरम
Deepika Spirit Controversy: दीपिका पादुकोण और फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिल्म से दीपिका के अलग होने के काफी समय बाद अब निर्देशक के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका ने 10% प्रॉफिट मांगने की बात रखी थी। इसी से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक ऐसे पोस्ट दीपिका ने लाइक किया है जिसके बाद इस विवाद को और हवा मिल गई।
दीपिका ने किस पोस्ट को किया लाइक?
पत्रकार जानवी मनचंदा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में प्रणय वांगा के हालिया बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया गया कि अगर कोई महिला फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग करती है, तो उसे लेकर इतनी चर्चा क्यों होती है, जबकि पुरुष कलाकारों की ऐसी मांगें लंबे समय से इंडस्ट्री में देखने को मिलती रही हैं।
पोस्ट में यह भी तर्क दिया गया कि एक महिला के किसी प्रस्ताव को ठुकराने या अपनी शर्त रखने को लेकर विवाद खड़ा करना इंडस्ट्री के दोहरे मानदंड को दिखाता है। पोस्ट में इसे महिलाओं के प्रति कथित भेदभाव और उनके ‘ना’ कहने को स्वीकार न कर पाने की मानसिकता से जोड़ा गया।
Deepika likes a post calling out Sandeep reddy vanga
by u/Holiday-Version-3226 in BollyBlindsNGossip
दीपिका ने इस पोस्ट को लाइक करके अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया और अभिनेत्री के फैंस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
क्या है ‘स्पिरिट’ को लेकर विवाद?
दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबर पिछले साल सामने आई थी। उस समय रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेत्री और फिल्म की टीम के बीच काम के घंटे और अन्य शर्तों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।
दीपिका के मां बनने के बाद उनके काम के शेड्यूल को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। हालांकि, फिल्म से उनके अलग होने की असल वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर लंबे समय तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।
संदीप वांगा के भाई का दावा- दीपिका ने 10% प्रॉफिट मांगा
हाल ही में NTV Telugu को दिए एक इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म से अलग होने की वजहों में उनकी फीस और शूटिंग टाइमिंग के अलावा मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सेदारी की मांग भी शामिल थी।
उन्होंने कहा कि कलाकार अपनी तरफ से कोई भी मांग रख सकते हैं, लेकिन प्रोडक्शन के लिए फिल्म का बजट और आर्थिक गणित भी महत्वपूर्ण होता है। उनके मुताबिक, टीम को लगा कि बताई गई शर्तों के साथ फिल्म का बजट संतुलित नहीं हो पाएगा, इसलिए उन्होंने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू किए।
प्रणय ने यह भी कहा कि इसके बाद फिल्म से जुड़ी कई बातें लीक होने लगीं।
Palmistry: हथेली के ये शुभ निशान दिलाते हैं Money और Prestige, क्या आप भी हैं भाग्यशाली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
