Responsive Scrollable Menu

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की हत्या:घर के बाहर कार में गोली मारी गई; महिला साथी भी घायल

साउथ अफ्रीका दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 38 साल के टेटे को शुक्रवार को ईस्टर्न केप के मडांत्साने में उनके घर के बाहर निशाना बनाया गया। वह अपनी कार में बैठे थे और घर का गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी बलाक्लावा पहने दो हथियारबंद लोगों ने उनकी कार पर कई गोलियां चला दीं। हमले में टेटे के साथ कार में मौजूद 27 साल की महिला भी घायल हुई। उसे कई गोलियां लगी हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 2007 में पहला वर्ल्ड टाइटल जीता टेटे ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में वर्ल्ड टाइटल जीते थे। उन्होंने 2007 और 2008 में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। इसके बाद 2017 और 2019 में उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गनईजेशन में वर्ल्ड टाइटल जीता। टेटे को बॉक्सिंग में ‘लास्ट बॉर्न’ के नाम से जाना जाता था। 11 सेकेंड में नॉकआउट, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया टेटे के नाम वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2017 में साउथ अफ्रीका के सिबोनिसो गोन्या को सिर्फ 11 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आखिरी मुकाबला 2022 में खेला टेटे ने अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2022 में लंदन के वेम्बली एरिना में ब्रिटेन के जेसन कनिंघम के खिलाफ खेला था। उन्होंने यह मुकाबला नॉकआउट से जीता था। हालांकि, बाद में डोपिंग टेस्ट में उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल मिला। इसके बाद यूके एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन पर चार साल का बैन लगाया। जुलाई 2026 में खत्म हुआ था बैन टेटे का चार साल का बैन 29 जुलाई 2026 को खत्म हुआ था। वह बैन खत्म होने के बाद रिंग में वापसी की तैयारी कर रहे थे। उनके मैनेजर मिला तेंगिमफेने ने बताया कि टेटे वापसी के मुकाबले के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे। टेटे ने जनवरी में भी कहा था कि वह रिंग में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उनका प्लान अभी पूरा नहीं हुआ है और वह वापसी के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। करियर में 29 जीत, 4 हार टेटे ने प्रोफेशनल करियर में कुल 34 मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 29 मुकाबले जीते। उन्हें 4 मुकाबलों में हार मिली, जबकि 1 मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट रहा। मंत्री बोले- देश ने बेहतरीन फाइटर्स में से एक खोया साउथ अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंजी ने टेटे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि देश ने अपने सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक को खो दिया है। मैकेंजी ने टेटे के परिवार और मडांत्साने के लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश टेटे के नाम और उनकी विरासत को हल्के में नहीं लेगा।

Continue reading on the app

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है। उन्होंने कहा कि जो महसूस करती हैं, वह परिवार के लोगों से साझा करेंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने विवाद से फुटेज लेने की कोशिश करने वालों पर भी तंज कसा। परिवार के मामले में बोलने से आरती ने किया इनकार गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच आरती सिंह से इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलतीं। उन्होंने इसे गोविंदा और सुनीता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के निजी मसले पर सार्वजनिक राय नहीं रखना चाहतीं। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में बीच में नहीं पड़ेंगी, क्योंकि वह परिवार का हिस्सा हैं। बोलीं- मामी और परिवार से बात करूंगी आरती ने बताया कि वह जो महसूस कर रही हैं, उसे परिवार के लोगों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कृष्णा अभिषेक को फोन करके बात करेंगी। इसके अलावा टीना आहूजा, यशवर्धन आहूजा, सुनीता आहूजा और अपनी मां से भी भावनाएं साझा करेंगी। आरती का कहना था कि उनकी जो भी फीलिंग है, उसे परिवार तक पहुंचाना जरूरी है, लेकिन पूरी दुनिया को बताने की जरूरत वह नहीं समझतीं। यानी उन्होंने इस मामले पर सार्वजनिक बयान देने के बजाय परिवार के भीतर बातचीत को प्राथमिकता दी। 'जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छा वाला ले रहे हैं' आरती ने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो गोविंदा और सुनीता के विवाद पर लगातार प्रतिक्रियाएं लेने की कोशिश कर रहे हैं। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं। ये उनका मामला है और जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो बहुत अच्छे से ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार का हिस्सा हूं।” आरती के इस बयान से साफ है कि वह इस पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाने से बचना चाहती हैं। करीब डेढ़-दो साल से चर्चा में है गोविंदा-सुनीता का विवाद गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में तनाव की खबरें पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आती रही हैं। इस दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं हुईं। हालिया घटनाक्रम में सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली। तलाक की याचिका वापस लेने के बाद सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी याचिका वापस लिए जाने की पुष्टि की थी। सुनीता ने गोविंदा के अफेयर को लेकर लगाए थे आरोप इस विवाद के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर बातें कीं। हाल में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने पर भी सुनीता ने प्रतिक्रिया दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गोविंदा को कोमल का 'शुगर डैडी' तक कहा था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी की चर्चाओं और इन दावों का खंडन किया है। गोविंदा भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया सुनीता के बयानों के बाद गोविंदा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सुनीता के बयानों और भाषा पर आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी मामले के सार्वजनिक होने पर सवाल उठाए और कहा था कि परिवार की बातें घर के भीतर बैठकर सुलझाई जा सकती थीं। फिलहाल सुनीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने के बाद गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चाएं जारी हैं। वहीं, आरती सिंह ने सार्वजनिक राय देने से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वह अपनी भावनाएं परिवार के लोगों से साझा करना चाहती हैं, न कि मीडिया या सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने रखना। _________________________ यह खबर भी पढ़ें.. पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

FIH Women’s World Cup: एक भी मैच नहीं हारी, ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला, टीम इंडिया फिर क्यों हुई बाहर?

India vs Australia: सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को हर हाल में जीत की जरूरत थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए एक ड्रॉ ही काफी था. मगर पूरा जोर लगाने के बावजूद टीम इंडिया को सफलता नहीं मिली. Mon, 24 Aug 2026 00:35:01 +0530

  Videos
See all

Ayushman Bharat Yojana : उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड पर गड़बड़ी करने वाले 5 अस्पतालों पर गिरी गाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:00:07+00:00

Viral Video | गायों को इकट्ठा करने का अनोखा तरीका! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:05:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers