Responsive Scrollable Menu

'जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता...', रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?

Ricky Ponting On Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली कंगारू टीम ने बांग्लादेश को पहली पारी में 64 के स्कोर पर ही समेट दिया, जिसका क्रेडिट जाता है मिचेल स्टार्क को. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के शुरुआती 3 ओवर में ही 3 विकेट झटक लिए थे और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.

रिकी पोंटिंग ने जमकर की मिचेल स्टार्क की तारीफ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने हमवतन खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि स्टार्क जैसे खिलाड़ी जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलते हैं और साथ ही उन्होंने उनके खेलने की ललक और भूख की भी सराहना की.

रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क की तारीफ करते हुए आगे कहा, "मिचेल स्टार्क ऐसे क्रिकेटर हैं जो जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलते हैं. इतने सालों बाद भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की उनकी लगन, भूख और जुनून कमाल का है. वह अभी भी जबरदस्त फॉर्म में हैं, है ना? उनकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह पहली ही गेंद से अटैक करना शुरू कर देते हैं. बल्लेबाजों को कोई आसान गेंद या सेट होने का मौका नहीं मिलता. बल्लेबाज जानते हैं कि मैच शुरू होते ही उन्हें जरा भी राहत नहीं मिलेगी. उनकी बल्लेबाजी पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता, उन्हें जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता. वह अब तक के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया बहुत खुशनसीब है कि उन्हें इतने सालों तक स्टार्क जैसे खिलाड़ी की सेवा मिली."

मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए. उन्होंने शुरुआती 3 ओवर में ही बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन संतो को शून्य पर आउट किया. फिर लिटन दास और शोरफुल इस्लाम और मोमिनुल हक को चलता कर दिया.

मैकी टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई बांग्लादेश की टीम 64 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. वहीं, फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बोर्ड पर 165 रन लगाए और उसके 8 विकेट गिर गए. नतीजन, पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. देखने वाली बात होगी कि दूसरे दिन क्रीज पर मौजूद कैमरून ग्रीन और नाथन लॉयन अपनी पारी को कितना आगे तक ले जा पाते हैं और बोर्ड पर कितने रन लगाते हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए गुडन्यूज! बांग्लादेश हारी तो WTC फाइनल की राह भारत के लिए हो जाएगी आसान, समझिए समीकरण

Continue reading on the app

सिख परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन:कांग्रेस ने सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार को हीरो बताया था, दो दिन पहले निधन हुआ

सिख नेताओं और 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने शनिवार को राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से पूर्व पार्टी नेता सज्जन कुमार को हीरो और आदर्श बताए जाने वाली टिप्पणियों पर माफी की मांग की। प्रदर्शनकारी 5, सुनहरी बाग रोड स्थित राहुल गांधी के घर के बाहर जुटे थे। वहां पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए गए थे। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गुरुवार को 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान दिया था न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार के निधन को कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान का जिक्र करते हुए डीएसजीएमसी नेता ने राहुल गांधी से सिख समुदाय से माफी मांगने को कहा। कांग्रेस से सफाई और माफी की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कलका और महासचिव जगदीप सिंह कहलोन ने किया। डीएसजीएमसी के नेता ने कांग्रेस से साफ करने को कहा कि क्या दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को हीरो माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह के बयान दिए और उन्हें अपना हीरो बताया, वह आपत्तिजनक हैं। राहुल गांधी को आज साफ करना होगा कि क्या सज्जन कुमार उनके हीरो हैं। उन्होंने कहा, 42 साल बाद हमारे परिवारों के जख्म फिर हरे हो गए हैं। हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को इसे स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन:सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 4 केस में से 2 में बरी, 2 में दोषी थे नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Sambhal SP Krishna Kumar Vishnoi Crying: विदाई समारोह भावुक हुए SP, रो पड़े संभल DM | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:15:03+00:00

दो बकरियों का बस में सफर देख लोग हुए हैरान, VIDEO वायरल | #FunnyVideo #viralvideo #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:10:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers