इस सप्ताह निफ्टी में गिरावट के बीच एफआईआई ने निकाले 1,602 करोड़ रुपए, घरेलू निवेशकों ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ऊंची कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह दबाव देखने को मिला। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार से 1,602 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीदारी जारी रखते हुए बाजार को सहारा दिया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एफआईआई तीन सप्ताह की लगातार खरीदारी के बाद फिर से बिकवाली के रुख में लौट आए। पूरे सप्ताह के दौरान उनका निवेश व्यवहार मिश्रित रहा। सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में उन्होंने बिकवाली की, इसके बाद अगले दो सत्रों में खरीदारी की और फिर अंतिम दो कारोबारी दिनों में दोबारा बिकवाली शुरू कर दी।
यदि 20 जुलाई से 21 अगस्त की अवधि को देखा जाए, तो एफआईआई पहले सप्ताह में विक्रेता रहे, उसके बाद लगातार तीन सप्ताह खरीदार बने और इस सप्ताह में फिर से बिकवाली की। इसके बावजूद पिछले एक महीने में उनकी कुल गतिविधि का परिणाम 1,282 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी के रूप में सामने आया।
दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार मजबूती से खरीदारी करते रहे। उन्होंने पिछले एक महीने के दौरान हर सप्ताह शुद्ध निवेश किया और कुल मिलाकर 48,390 करोड़ रुपए का निवेश किया। केवल इस सप्ताह ही डीआईआई ने 17,320 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की।
अगस्त महीने के अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों श्रेणियों के निवेशक कुल मिलाकर खरीदार बने हुए हैं। इस अवधि में एफआईआई ने 2,510 करोड़ रुपए और डीआईआई ने 34,370 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
सप्ताह के दौरान प्रमुख सूचकांकों में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही और अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
निफ्टी ने सप्ताह की शुरुआत कमजोरी के साथ की और मध्य सप्ताह में 24,026 का निचला स्तर छुआ। हालांकि अंतिम दो कारोबारी सत्रों में रिकवरी देखने को मिली, जिससे सूचकांक निचले स्तरों से उबर गया। इसके बावजूद सप्ताह के अंत में निफ्टी 24,252 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।
व्यापक बाजार का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने नया सर्वकालिक उच्च स्तर छूते हुए सप्ताह में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की रुचि अभी भी मध्यम और छोटी कंपनियों के शेयरों में बनी हुई है।
विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिका-ईरान भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी। यदि तेल कीमतों में और तेजी आती है, तो भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी बाजार को समर्थन देती रह सकती है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता...', रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?
Ricky Ponting On Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली कंगारू टीम ने बांग्लादेश को पहली पारी में 64 के स्कोर पर ही समेट दिया, जिसका क्रेडिट जाता है मिचेल स्टार्क को. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के शुरुआती 3 ओवर में ही 3 विकेट झटक लिए थे और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.
रिकी पोंटिंग ने जमकर की मिचेल स्टार्क की तारीफ
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने हमवतन खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि स्टार्क जैसे खिलाड़ी जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलते हैं और साथ ही उन्होंने उनके खेलने की ललक और भूख की भी सराहना की.
????Ricky Ponting heaps massive praise on Mitchell Starc????
— Akshat (@Cricketmythos) August 22, 2026
Ricky Ponting said :????️
"Mitchell Starc is once in a lifetime cricketer. It's the longevity, the hunger, the passion to still perform for Australia after so many years. He is still going pretty strong. Hasn't he? The… pic.twitter.com/KUBMgq1M96
रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क की तारीफ करते हुए आगे कहा, "मिचेल स्टार्क ऐसे क्रिकेटर हैं जो जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलते हैं. इतने सालों बाद भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की उनकी लगन, भूख और जुनून कमाल का है. वह अभी भी जबरदस्त फॉर्म में हैं, है ना? उनकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह पहली ही गेंद से अटैक करना शुरू कर देते हैं. बल्लेबाजों को कोई आसान गेंद या सेट होने का मौका नहीं मिलता. बल्लेबाज जानते हैं कि मैच शुरू होते ही उन्हें जरा भी राहत नहीं मिलेगी. उनकी बल्लेबाजी पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता, उन्हें जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता. वह अब तक के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया बहुत खुशनसीब है कि उन्हें इतने सालों तक स्टार्क जैसे खिलाड़ी की सेवा मिली."
Day 1 comes to a close in Mackay. ????????????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 22, 2026
A day of fight and resilience from the Tigers, highlighted by Shoriful Islam’s sensational six-wicket haul. Australia finish the day with a 101-run lead.
The battle continues tomorrow. ????????
Australia ???? Bangladesh | 2nd Test#Bangladesh… pic.twitter.com/eglIeqZici
मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए. उन्होंने शुरुआती 3 ओवर में ही बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन संतो को शून्य पर आउट किया. फिर लिटन दास और शोरफुल इस्लाम और मोमिनुल हक को चलता कर दिया.
मैकी टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई बांग्लादेश की टीम 64 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. वहीं, फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बोर्ड पर 165 रन लगाए और उसके 8 विकेट गिर गए. नतीजन, पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. देखने वाली बात होगी कि दूसरे दिन क्रीज पर मौजूद कैमरून ग्रीन और नाथन लॉयन अपनी पारी को कितना आगे तक ले जा पाते हैं और बोर्ड पर कितने रन लगाते हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए गुडन्यूज! बांग्लादेश हारी तो WTC फाइनल की राह भारत के लिए हो जाएगी आसान, समझिए समीकरण
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








