Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन हुआ लीक, फ्लैट डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ इन 3 कलर्स में आएगा फोन!

Samsung Galaxy S26 FE को लेकर नए रेंडर्स सामने आए हैं, जिनमें फोन का डिजाइन कई एंगल से दिखाई दिया है. लीक के मुताबिक फोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. गैलेक्सी S26 FE को 27 अगस्त के Samsung Galaxy Event में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी नाम की पुष्टि नहीं की है.

Continue reading on the app

शमी से तिलक तक दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे 10 बड़े क्रिकेटर, जानिए सभी खिलाड़ियों के नाम जो रविवार से मचाएंगे धमाल

Duleep Trophy 2026 : दलीप ट्रॉफी 2026/27 का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिनमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन, वेस्ट जोन शामिल हैं. इस बार 23 से 26 अगस्त तक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेल जाएंगे. इसके बाद 30 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक 2 सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जो बेंगलुरु में होंगे. इसके बाद 6 से 10 सितंबर तक फाइनल खेला जाएगा.

ऐसे में दलीप ट्रॉफी का डोज भारतीय क्रिकेट फैंस को रविवार से देखने को मिलने वाले हैं. पहला और दूसरा क्वार्टर फाइनल कल से शुरू होने वाला है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. ऐसे में संडे को उन खिलाड़ियों को फैंस देख सकते हैं, जिनको उन्होंने लंबे समय से खेलते हुए नहीं देखा है. 

दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले 10 बड़े इंडियन क्रिकेटर

इस बार दलीप ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम के भी कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इनमें 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जिनको देखने के लिए हर कोई बेताब है. उनके अलावा दलीप ट्रॉफी में तिलक वर्मा और मोहम्मद शमी जैसे स्टार क्रिकेट भी शामिल होने वाले हैं. तो आइए दलीप ट्रॉफी की शुरुआत से 1 दिन पहले हम आपको उन 10 बड़े इंडियन क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो टूर्नामेंट में रविवार से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

1 - मोहम्मद शमी 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. फैंस टीम इंडिया से उनके बाहर होने के बाद से ही उनको मैदान पर खेलने देखेने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं. अब वो दलीप ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी 4 विकेट 5 विकेट
टेस्ट 2013–23 64 122 50 6/56 3.31 1 0
वनडे 2013–25 108 107 206 7/57 5.58 1 0
टी20 इंटरनेशनल 2014–25 25 25 27 3/15 8.95 0 0

2 - ईशान किशन 

इंडियन क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलने वाले हैं. उनको ईस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है. अब वो जब टीम इंडिया के लिए किकेट नहीं खेल रहे हैं, तो ईस्ट जोन के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
टेस्ट 2023 2 3 78 52* 85.7 0 1 8 2
ODI 2021– 32 28 1107 210 107.1 2 7 113 41
T20I 2021– 55 55 1608 103 146.3 1 12 165 77

3 - वैभव सूर्यवंशी 

टीम इंडिया के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी ईस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी खेलेंगे. वो ईशान किशन की कप्तानी में खेलेंगे. वहीं उनके पास मोहम्मद शमी जैसे स्टार और अनुभवी गेंदबाज के साथ खेलने का मौका होगा. अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रनों की बारिश करना चाहेंगे. 

फॉर्मेट पारी रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 50 चौके छक्के
टी20 इंटरनेशनल 6 193 81 189.21 2 16 14

4 - तिलक वर्मा 

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा भी दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले हैं. तिलक वर्मा इस बार साउथ जोन के लिए खेलने वाले हैं. तिलक के पास अफगानिस्तान सीरीज से पहले बल्ले के साथ रनों की बारिश करने का मौका होगा. तिलक बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.

फॉर्मेट अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
ODI 2023– 55 44 686 119 119 0 1 66 11
T20I 2023– 59 56 1645 120* 145.2 2 9 127 83

5 - करुण नायार 

भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नायर पर भी दलीप ट्रॉफी में नजर रहने वाली हैं. वो इस बार साउथ जोन की ओर से खेलने वाले हैं. उन्होंने भारत के लिए ट्रपल सेंचुरी बनाई लेकिन टीम में जगह पक्की नहीं कर पाए. इसके बाद उन्हें कई सालों तक बाहर रहना पड़ा लेकिन उनकी वापसी हुई तो वे रन नहीं बना पाए और फिर से बाहर हो गए. अब एक बार फिर से उनके पास अपना हुनर दिखाने का मौका होगा. 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
टेस्ट 2016–25 10 15 579 303* 64.6 1 1 70 4
वनडे 2016 2 2 46 39 52.3 0 0 6 0

6 - अर्शदीप सिंह 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलने वाले हैं. उनके पास मौका होगा कि वो अपनी तेज और हवा में लहराती गेंदों से धमाल मचाएं. अफगानिस्तान सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह के पास अपने आप को तैयार करने का मौका होगा. 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
ODI 2022– 18 17 27 5/37 5.49 22.7 1 1
T20I 2022– 91 89 141 5/51 8.56 19.3 4 1

7 - रुतुराज गायकवाड़

इंडियन क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के पास दलीप ट्रॉफी में रन बनाकर टीम इंडिया में वापसी करने का मौका होगा. वेस्ट जोन की ओर से गायकवाड़ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

फॉर्मेट अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
ODI 2022– 9 8 228 105 89.8 1 1 28 2
T20I 2021–24 23 20 633 123* 143.5 1 4 65 24

8 - शार्दुल ठाकुर

भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर बल्ले से भी धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. दलीप ट्रॉफी में शार्दुल वेस्ट जोन के लिए खेलने हुए दिखाई देने वाले हैं. उनके पास बॉल और बल्ले दोनों से अपना रंग बिखेरने का मौका होगा. 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
टेस्ट 2018–25 13 22 48 7/61 3.81 48.8 1 1
ODI 2017–23 47 46 33 4/37 6.23 29.9 0 0
T20I 2018–22 25 24 11 4/27 9.15 15.3 1 0

 9 - रिंकू सिंह 

टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह भी दलीप ट्रॉफी में बल्ले के साथ गदर मचाने के लिए तैयार है. रिंकू सेंट्रल जोन के लिए खेलने वाले हैं. उनके पास अफगानिस्तान सीरीज से पहले रनों का अंबार लगाकर खुद को टीम इंडिया में शामिल करवाने का होगा . 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
ODI 2023 2 2 55 38 134.2 0 0 5 3
T20I 2023– 48 35 702 69* 156.3 0 3 57 40

10 - रजत पाटीदार 

भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार के पास दलीप ट्रॉफी में धमाल मचाने का मौका होगा. रजत पाटीदार सेंट्रेल जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले हैं. उनके पास इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से बल्लेबाज के साथ फैंस को अपना दीवाना बनाने का मौका होगा. 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
टेस्ट 2024 3 6 63 32 38.4 0 0 9 0
ODI 2023 1 1 22 22 137.5 0 0 3 1

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी कितने बजे से कल को खेलेंगे अपना मैच, जानिए किन दिग्गज गेंदबाजों से होगी भिड़ंत

Continue reading on the app

  Sports

त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया कांस्य पदक, विश्व चैंपियनशिप में 15 साल बाद मिला मेडल

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना शानदार सफर खत्म किया। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की वर्ल्ड नंबर 1 और टॉप सीडेड जोड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग से हार का सामना करना पड़ा। Sat, 22 Aug 2026 19:33:38 +0530

  Videos
See all

Sambhal SP Krishna Kumar Vishnoi Crying Viral: विदाई समारोह में रो पड़े संभल एसपी केके विश्नोई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T14:13:33+00:00

PM Modi Meets BJP New Team LIVE : PM मोदी से मिली नई BJP टीम | BJP Headquarters | Nitin Nabin #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T14:13:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers