Responsive Scrollable Menu

Hyderabad Road Accident: Jana Sena MP Lingamaneni Ramesh बोले- जांच में पूरा सहयोग कर रहा बेटा

अपने पुत्र की कथित संलिप्तता वाली दुर्घटना में एक महिला की मौत हो जाने पर दुख प्रकट करते हुए आंधप्रदेश के जन सेना सांसद लिंगमनेनी रमेश ने कहा कि उनके बेटे ने बिना देर किए पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और वह जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। रमेश ने कहा कि उनका परिवार शोक-संतप्त परिवार को हर संभव मदद देगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हालात के बारे में कोई अटकलें न लगाएं या पहले से कोई राय न बनाएं, बल्कि जांच से पूरी सच्चाई सामने आने दें।

सांसद ने मृत महिला के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी शब्द उनके दुख को कम नहीं कर सकता और इस मुश्किल घड़ी में वह एवं उनका परिवार उनके साथ खड़े हैं। रमेश ने ‘एक्स’ पर डाले गये एक बयान में कहा कि 16 अगस्त को कार चल रहे उनके बेटे संजुश (21) ने हादसे के तत्काल बाद बिना किसी देरी के पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और बाद में पुलिस को हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया और उनके बेटे के तीन अलग-अलग मेडिकल परीक्षण किए गए, जिनकी रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आई।

रमेश ने कहा कि उनका बेटा मौजूदा जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा है और न ही उनके परिवार ने किसी भी तरह से कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने ज़रूरी हर प्रक्रिया का पालन किया है।

सांसद ने कहा, ‘‘एक ज़िम्मेदार पद पर होने के नाते, मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि मैं पुलिस विभाग और मौजूदा जांच में पूरा सहयोग करूंगा। हमें पूरा भरोसा है कि निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव वाली कानूनी प्रक्रिया के जरिए सच सामने आएगा।’’ रमेश ने सभी से अपील की कि वे पीड़ित परिवार के दुख का सम्मान करें, झूठी या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं और कानून को अपना काम करने दें। यहां एक मॉल में विक्रय अधिकारी के रूप में काम करने वाली ओडिशा की भारती मुखी 16 अगस्त को जब सड़क पार कर रही थी तब संजुश की लक्जरी कार ने उसे टक्कर मार दी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी।

कार कथित रूप से तेज गति से एवं लापरवाही पूर्वक चलायी जा रही थी।

Continue reading on the app

राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर को पैसे दिए: भाजपा

राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर को पैसे दिए: भाजपा

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट के 6 गेंदबाज, जिन्होंने पहली गेंद पर लिए सबसे ज्यादा विकेट, 149 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

6 bowlers most take wicket on the first ball in a Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए. उन्होंने वेस्टइंडीज के पेड्रो कोलिन्स का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट के पहले ओवर में 9 विकेट पूरे कर जेम्स एंडरसन का सर्वकालिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. Sat, 22 Aug 2026 17:54:06 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 85 KM|H की रफ्तार से महातबाही...24 राज्यों में भयंकर अलर्ट! | Heavy Rain | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:15:28+00:00

Sugar Price Increase Live : चीनी की कीमतों को लेकर अचानक आया नया अपडेट! | Sugar Price Hike |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:06:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers