Responsive Scrollable Menu

यूपी में चीनी की किल्लत नहीं, CM योगी ने बताया कितना है स्टॉक, जमाखोरी करने वालों पर एक्शन

उत्तर प्रदेश में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चीनी की कोई किल्लत नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.

The post यूपी में चीनी की किल्लत नहीं, CM योगी ने बताया कितना है स्टॉक, जमाखोरी करने वालों पर एक्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

₹7,000 crore का मेगा प्लान: PNGRB ने GAIL की 1,800 किमी लंबी LPG Pipeline को दी मंजूरी

तेल क्षेत्र के नियामक ने 7,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से लगभग 1,800 किलोमीटर लंबी नई एलपीजी पाइपलाइनों के विकास को मंजूरी दे दी है। इससे देश के कॉमन-कैरियर एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क में लगभग एक-चौथाई का विस्तार होगा। इस पहल का मकसद ईंधन आपूर्ति को अधिक लचीला बनाना और सड़क परिवहन पर निर्भरता कम करना है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने एक बयान में कहा कि उसने तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन एलपीजी पाइपलाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

सरकारी कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा विकसित की जाने वाली इन परियोजनाओं से पीएनजीआरबी द्वारा अधिकृत कॉमन-कैरियर एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क लगभग 7,700 किलोमीटर से बढ़कर लगभग 9,500 किलोमीटर हो जाएगा, जो लगभग 23.5 प्रतिशत की वृद्धि है। यह विस्तार ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत आयातित एलपीजी पर अत्यधिक निर्भर है, जिसकी थोक आपूर्ति तटीय आयात टर्मिनलों पर पहुंचती है और फिर देश भर के उपभोग केंद्रों तक पहुंचाई जाती है।

एक बड़े पाइपलाइन नेटवर्क से देश के भीतरी इलाकों में एलपीजी पहुंचाने की दक्षता और विश्वसनीयता में सुधार होने की उम्मीद है। मंजूरी दी गई तीन नई परियोजनाएं हैं- चेर्लापल्ली (तेलंगाना) से नागपुर (महाराष्ट्र) तक 556 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, झांसी (उत्तर प्रदेश) से सितारगंज (उत्तराखंड) तक 611 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, और शिकारपुर (महाराष्ट्र) से गोवा और हुबली (कर्नाटक) तक 633 किलोमीटर लंबी लाइन।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट से पहले मौसम ने बढ़ाई टेंशन, कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन! क्या धुल जाएगा मैच? जानें पांचों दिन की वेदर रिपोर्ट

india sri lanka 2nd test weather: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में कल (23 अगस्त) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बुरी खबर सामने आई है. गॉल टेस्ट की तरह इस मुकाबले में भी बारिश के खलल डालने की पूरी संभावना है. वेदर रिपोर्ट में पांचों दिन भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. Sat, 22 Aug 2026 17:15:11 +0530

  Videos
See all

UP Politics : अखिलेश यादव ने BJP को लेकर क्यों कहा- 'भाग जाओ पाकिस्तान'? | UP Politics | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T12:15:10+00:00

‘वंदे मातरम् का विरोध करने वाला संविधान विरोधी’- बाबा बागेश्वर | #VandeMataram #BageshwarDham #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T12:08:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers