कैसी पिच है भाई! पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, कैमरून ग्रीन ने फिर बचाई ऑस्ट्रेलिया की इज्जत, बांग्लादेश की हालत खराब
AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की पहली पारी 64 के स्कोर पर सिमट गई. तो वहीं, कंगारुओं की हालत भी खराब दिखी, जहां एक बार फिर कैमरून ग्रीन ने अपनी टीम की इज्जत बचाने का काम किया. नतीजन, पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 165 रन बना लिए और बढ़त हासिल कर ली.
कैमरून ग्रीन ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की इज्जत
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कैमरून ग्रीन ने अपनी टीम की इज्जत बचाई है. मैकी टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया के एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते जा रहे थे, तब कैमरून ग्रीन ने दम दिखाया और वह क्रीज पर डट गए. नंबर- 5 पर बल्लेबाजी करने आए ग्रीन ने 81 गेंद पर 51 रन की पारी खेलकर नाबाद बने हुए हैं. उन्होंने 8 चौके लगाए.
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 165/8
64 पर सिमटी थी बांग्लादेश की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज शून्य के खाते पर ही ऑलआउट हो गई. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए.
वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आुट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए गुडन्यूज! बांग्लादेश हारी तो WTC फाइनल की राह भारत के लिए हो जाएगी आसान, समझिए समीकरण
वाराणसी में दोस्ती का खौफनाक अंत, शराब पिलाकर युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र से सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिवपुरवा निवासी 19 वर्षीय ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर की थी। पुलिस ने मामले में प्रदीप, उसके सगे भाई रामकृष्ण और दोस्त रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ईशू की हत्या …
The post वाराणसी में दोस्ती का खौफनाक अंत, शराब पिलाकर युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar









