दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की पीट-पीटकर हत्या, मां ने बेटे की पत्नी पर लगाएं आरोप
Delhi software engineer murder: निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में, उनके रिश्तेदारों ने उनकी पत्नी रेखा पर असंवेदनशीलता के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि जब विनय की मां हमलावरों से अपने बेटे की जान बख्शने की गुहार लगा रही थीं, तब रेखा ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें जबरदस्ती कमरे से बाहर निकाल दिया. आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद रेखा ने विनय की कोई मदद नहीं की. वहीं, विनय की मौत की खबर मिलने पर रेखा ने कहा, "सब बस ड्रामे कर रहे हैं; ऐसा कुछ नहीं हुआ है. मुझे डराने के लिए झूठ बोला जा रहा है."
खंडवा में आवारा कुत्तों का आतंक: दो मासूमों पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Khandwa Dog Bite News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से आवारा श्वानों के आतंक का गंभीर मामला सामने आया है. यहां दो मासूम बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उन्हें शरीर में कई जगह बुरी तरह से काट लिया. हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रोजाना 10 से 15 लोग डॉग बाइट के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. नगर निगम द्वारा नसबंदी और अन्य नियंत्रण अभियानों पर लगभग ₹40 लाख खर्च किए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. रिहायशी इलाकों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों से भी कुत्तों को हटाने के अदालती व प्रशासनिक निर्देशों का प्रभावी पालन नहीं हो पा रहा है. जिले भर में लगभग 35 हजार से अधिक आवारा कुत्ते होने का अनुमान है, जबकि हालिया अभियान में चार दिनों के भीतर केवल 16 श्वानों का ही रेस्क्यू किया गया. नगर निगम की इस ढिलाई को लेकर स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में भारी रोष देखा जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







