'मां मैं बड़ी होकर इन्हीं से शादी करूंगी', मशहूर एक्ट्रेस की बेटी, जिसकी थी फैन उसी की बनीं पत्नी, बर्थडे पर शुरू हुई लव स्टोरी
Happy Birthday Saira Banu: बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस की बेटी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. बचपन में ही उन्होंने एक सुपरस्टार को देखकर अपनी मां से कह दिया था कि बड़ी होकर वह उसी से शादी करेंगी. वक्त के साथ उनका यह सपना और गहरा होता गया. दिलचस्प बात यह रही कि सालों बाद उनकी मुलाकात उसी सितारे से हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया. एक जन्मदिन की पार्टी ने दोनों की जिंदगी में ऐसा मोड़ लाया, जिसने उनकी प्रेम कहानी हमेशा के लिए बदल दी.
होटल में कर रही थी इंटर्नशिप, मॉडलिंग से मिला बड़ा ऑफर, ऋतिक रोशन संग फिल्म से हुईं पॉपुलर
वाणी कपूर एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने टूरिज्म में ग्रेजुएशन किया था, फिर एक होटल में इंटर्नशिप से करियर की शुरुआत की. उन्हें वहां काम करते हुए मॉडलिंग का ऑफर मिला, जिसने उनकी जिंदगी पलट दी. साल 2013 में यशराज फिल्म्स की 'शुद्ध देसी रोमांस' से डेब्यू किया और खूब नाम कमाया. हालांकि, उनका सफर इतना आसान नहीं था. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों संग पहचान बनाई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








