Accent Chair Idea: घर का लुक बदल देंगी ये एक्सेंट चेयर्स, डिजाइन देखकर आप भी कहेंगे- वाह!
Accent Chair Designs: एक्सेंट चेयर्स के ट्रेंडी डिजाइन से घर का लुक मिनटों में बदलें। वेलवेट, कर्व्ड बैक, वुडन आर्मरेस्ट, बोल्ड कलर और मिनिमल चेयर के स्टाइलिश आइडिया देखें, जो मॉडर्न होम इंटीरियर को देंगे लग्जरी और आकर्षक लुक।
'समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य', द इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले CM धामी
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में आयोजित द इकोनॉमिक्स टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड के विकास मॉडल, समान नागरिक संहिता, सुशासन, रोजगार, निवेश, पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, नवाचार और बुनियादी ढांचे सहित राज्य की विकास यात्रा को लेकर अपनी बात रखी. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है.
उत्तराखंड ने पेश किया सुशासन का नया मॉडल- सीएम धामी
इस दौरान सीएम धानी ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य ने देश के सामने सुशासन और समान अधिकारों का नया मॉडल पेश किया. जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण बना है और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों के अधिकारों को मजबूती मिली है. सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा अब देश के अन्य राज्यों को भी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है.
एसडीजी रैंकिंग में शीर्ष पर उत्तराखंड- सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि नीति आयोग की SDG रैंकिंग में उत्तराखण्ड ने शीर्ष स्थान है. उन्होंने कहा कि पर्वतीय और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में भी राज्य ने निवेश के लिए बेहतर नीतिगत वातावरण तैयार करने की दिशा में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है. सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करना है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation









