Responsive Scrollable Menu

बॉडी डबल को हार्ट अटैक के बाद दिया आराम, अब सलमान खुद कर रहे हैं एक्शन सीन

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म SVC 63 के एक्शन सीक्वेंस खुद शूट कर रहे हैं। हाल में एक्टर के डुप्लीकेट को सेट पर शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था। ऐसे में एक्टर खुद आगे आए और सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। उनके साथ नयनतारा भी हैं।

Continue reading on the app

Meerut Police: सपा नेताओं से मारपीट के आरोप में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

समाजवादी पार्टी (सपा) के दो नेताओं द्वारा तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट के लगाए गए आरोपों की जांच के बीच, मेरठ में सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर के आदेश पर मामले की जांच सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मियों को इसलिए लाइन हाजिर किया गया है ताकि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरि ओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल नीलम लौर और चालक ललित कुमार शामिल हैं। इससे पहले, सपा नेता दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव ने आरोप लगाया था कि 19 अगस्त को तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने के दौरान उनके साथ ‘‘गाली-गलौज और मारपीट’’ की गई।

भाटी ने आरोप लगाया कि एसएसपी के कक्ष में पिटाई के बाद उन्हें सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ के जरिए विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कार्यालय ले जाया गया, जहां उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें ‘‘डंडों से पीटा गया।’’ भाटी ने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उन्हें यह धमकी दी कि घटना के बारे में मीडिया से बात करने पर उनका और बुरा हाल किया जाएगा। मोहित जाटव ने भी पुलिसकर्मियों पर उन्हें ‘‘मुठभेड़ की धमकी’’ देने का आरोप लगाया था। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सपा विधायक अतुल प्रधान ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा था कि पुलिस कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की सच्चाई सामने आ सकती है। इस बीच, पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के जरिए सामने आए पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट के मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।

भोसले ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण भाटी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेस्सी को पता चल गई एक थप्पड़ की कीमत, चुकाना पड़ेगा जुर्माना, साथी खिलाड़ी भी शामिल

मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को एक थप्पड़ की कीमत पता चल चुकी है। मेजर लीग सॉकर में डिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ खेले गए मैच में मेस्सी ने क्विन सुलीवान की गर्दन पर थप्पड़ मार दिया जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया है। Sat, 22 Aug 2026 14:02:49 +0530

  Videos
See all

Breaking News: CJP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज | CJP Workers Case | FIR | Jaipur Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:42:00+00:00

Breaking News: इंफ्लुएंसर का दावा, राहुल के कार्यक्रम के लिए मिल रहे पैसे | Rahul Gandhi |Influencer #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers