Responsive Scrollable Menu

चिरंजीवी के जन्मदिन पर पवन कल्याण की पत्नी ने लुटाया प्यार, जेठ के लिए शेयर किया खास पोस्ट, बताया परिवार का गाइड

Chiranjeevi Birthday: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके भाई पवन कल्याण के पत्नी अन्ना कोनिडेला ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने परिवार के लिए उनका महत्व बताया. अन्ना ने चिरंजीवी को समझदारी, प्यार और जिम्मेदारी की मिसाल बताया.

Continue reading on the app

रूस से पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 ले सकता है भारत:100+ सुखोई-30MKI भी अपग्रेड होंगे; पुतिन के दौरे में डिफेंस डील संभव

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे। इस दौरान भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े दो बड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। पहला प्रस्ताव 100 से ज्यादा सुखोई-30MKI फाइटर जेट को रूसी तकनीकी मदद से अपग्रेड करने का है। इसमें इंजन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और हथियारों की क्षमता बढ़ाई जा सकती है, जिससे विमानों की ताकत और मारक क्षमता बढ़ेगी। फिलहाल भारत 63 हजार करोड़ रुपए में 84 सुखोई-30MKI को ‘सुपर सुखोई’ बना रहा है। रूस पांचवीं पीढ़ी का सुखोई Su-57 स्टेल्थ फाइटर भीर भारत को देने की पेशकश कर सकता है। साथ ही इसके भारत में जॉइंट प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी देने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। रूसी एक्सपर्ट्स की टीम HAL का दौरा किया रक्षा सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले सुखोई-30MKI के अपग्रेड को लेकर रूसी एक्सपर्ट्स की टीम HAL की नासिक यूनिट का दौरा कर चुकी है। इस अपग्रेड के लिए भारत और रूस के बीच अलग समझौता होना है। सुखोई-57 के संयुक्त प्रोजेक्ट से भारत 2018 में अलग भारत-रूस पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान पर पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों देशों ने 2007 में संयुक्त रूप से ऐसा फाइटर विकसित करने की परियोजना शुरू की थी, लेकिन भारत 2018 में इससे अलग हो गया। अब रूस एक बार फिर सुखोई-57 के जरिए भारत के सामने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर का विकल्प रख रहा है। भारत का अपना 5वीं पीढ़ी का फाइटर 2032 तक भारत अपना पांचवीं पीढ़ी का फाइटर खुद बना रहा है, पर 2032 तक यह विकसित हो सकता है। इसी अंतराल ने सुखोई-57 जैसे विकल्प को जरूरी बनाया है। दूसरी ओर चीन स्टेल्थ फाइटर विकसित कर चुका है और पाकिस्तान को भी ऐसा विमान दे रहा है। इसलिए भी पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट हमारे लिए जरूरी हो गया है। एफ-35 से 25% तेज है सुखोई-57e -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत के साथ 5th जनरेशन फाइटर जेट सुखोई-57 की तकनीक शेयर करेगा रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को सुखोई SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट को लेकर बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस, भारत के साथ मिलकर इस विमान का विकास और उत्पादन करने के लिए तैयार है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: लियोनल मेसी आपा खो बैठे, LIVE मैच में खिलाड़ी पर उठाया हाथ, अब MLS ने दी सजा

लियानल मेसी ने पिता की मौत के बाद जिस मैच में अपना पहला गोल किया और एक असिस्ट देकर गोल में मदद की, उसी मैच में उन्होंने विरोधी खिलाड़ी की गर्दन पर थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उन पर एक्शन हुआ है. Sat, 22 Aug 2026 21:58:33 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev vs Brij Bhushan: बाबा रामदेव Vs बृजभूषण शरण सिंह, आंदोलन की चेतावनी पर क्यों मचा घमासान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:45:36+00:00

Vande Mataram With Sweta Singh Season 14: जानिए Akash Missile से लेकर India की Drone Power | DRDO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:46:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers