Responsive Scrollable Menu

रूस से पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 ले सकता है भारत:100+ सुखोई-30MKI भी अपग्रेड होंगे; पुतिन के दौरे में डिफेंस डील संभव

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे। इस दौरान भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े दो बड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। पहला प्रस्ताव 100 से ज्यादा सुखोई-30MKI फाइटर जेट को रूसी तकनीकी मदद से अपग्रेड करने का है। इसमें इंजन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और हथियारों की क्षमता बढ़ाई जा सकती है, जिससे विमानों की ताकत और मारक क्षमता बढ़ेगी। फिलहाल भारत 63 हजार करोड़ रुपए में 84 सुखोई-30MKI को ‘सुपर सुखोई’ बना रहा है। रूस पांचवीं पीढ़ी का सुखोई Su-57 स्टेल्थ फाइटर भीर भारत को देने की पेशकश कर सकता है। साथ ही इसके भारत में जॉइंट प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी देने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। रूसी एक्सपर्ट्स की टीम HAL का दौरा किया रक्षा सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले सुखोई-30MKI के अपग्रेड को लेकर रूसी एक्सपर्ट्स की टीम HAL की नासिक यूनिट का दौरा कर चुकी है। इस अपग्रेड के लिए भारत और रूस के बीच अलग समझौता होना है। सुखोई-57 के संयुक्त प्रोजेक्ट से भारत 2018 में अलग भारत-रूस पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान पर पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों देशों ने 2007 में संयुक्त रूप से ऐसा फाइटर विकसित करने की परियोजना शुरू की थी, लेकिन भारत 2018 में इससे अलग हो गया। अब रूस एक बार फिर सुखोई-57 के जरिए भारत के सामने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर का विकल्प रख रहा है। भारत का अपना 5वीं पीढ़ी का फाइटर 2032 तक भारत अपना पांचवीं पीढ़ी का फाइटर खुद बना रहा है, पर 2032 तक यह विकसित हो सकता है। इसी अंतराल ने सुखोई-57 जैसे विकल्प को जरूरी बनाया है। दूसरी ओर चीन स्टेल्थ फाइटर विकसित कर चुका है और पाकिस्तान को भी ऐसा विमान दे रहा है। इसलिए भी पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट हमारे लिए जरूरी हो गया है। एफ-35 से 25% तेज है सुखोई-57e -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत के साथ 5th जनरेशन फाइटर जेट सुखोई-57 की तकनीक शेयर करेगा रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को सुखोई SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट को लेकर बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस, भारत के साथ मिलकर इस विमान का विकास और उत्पादन करने के लिए तैयार है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

पटना में Phd होल्डर्स का प्रदर्शन,बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी:19 दिनों से अनशन कर रहे कुमुद पटेल बोले- सरकार चाहती है, मैं मर जाऊं

पटना में 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर आज लोकभवन मार्च निकाल रहे हैं। आर ब्लॉक चौराहे पर प्रदर्शनकारी जुटे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। यहां इन्हें रोकने के लिए डबल लेयर की बैरिकेडिंग की गई है, जिस पर छात्र चढ़ गए हैं। बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रोफेसर की नियुक्ति में UGC के नियमों का पालन करने, उम्र सीमा बढ़ाने और राज्य सरकार की ओर से लाए जा रहे नए नियमों का विरोध कर रहे हैं। आंदोलन को अब नेताओं और शिक्षकों का भी समर्थन मिलने लगा है। मांगों को लेकर 19 दिनों से अनशन कर रहे कुमुद पटेल व्हील चेयर से प्रदर्शन में पहुंचे। उन्हों ने रोते-रोते कहा कि सरकार चाहती है कि मैं मर जाऊं। पुलिस ने पटना जंक्शन से आर ब्लॉक के रास्ते को बंद कर रखा है। चौराहे पर वाटर कैनन तैनात है। PhD होल्डर्स के लोकभवन मार्च की तस्वीरें… 'सरकार उच्च शिक्षा को खराब करने पर तुली है' प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर निखिल कुमार ने बताया कि हम अतिथि सहायक शिक्षक हैं। हम लोगों के ऊपर हमेशा तलवार लटकी रहती है। सरकार उच्च शिक्षा को खराब करने पर तुली है। आने वाली पीढ़ी के लिए हम लोकभवन मार्च निकाल रहे हैं। अगर ये मार्च करने से रोकेंगे तो हम हाथ जोड़कर अपनी बातें रखेंगे। असिस्टेंट गेस्ट प्रोफेसर डॉ. नितिन कुमार ने कहा कि हम लोग अतिथि सहायक प्राध्यापक हैं। 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन 8 साल से हम लोग काम कर रहे हैं। हम शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाए। अब ये लोग हमें निकालना चाहते हैं। चिराग पासवान में PhD होल्डर का समर्थन किया था। उन्होंने सरकार से गेस्ट फैकल्टी को प्रीयोरिटी देने की मांग की थी। आर ब्लॉक पर 100 से ज्यादा जवान तैनात लोक भवन मार्च को देखते हुए पटना प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आर ब्लॉक चौराहे से लेकर लोक भवन तक बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। आर ब्लॉक चौराहे पर करीब 100 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। यहां से आगे राजभवन तक सभी चौक चौराहों पर भी पुलिसबल तैनात किए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी मौके पर तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। ये खबर भी पढ़िए… TRE-4 छात्र आंदोलन, रातभर गर्दनीबाग में बैठे रहे सैकड़ों स्टूडेंट्स:तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन, शिक्षा मंत्री ने कहा- सभी मांगें पूरी करना संभव नहीं PhD होल्डर्स के लोकभवन मार्च के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

Zolani Tete: कौन थे बॉक्सर जोलानी टेटे, जो 11 सेकेंड में बन गए चैंपियन? घर के बाहर गोली मारकर हुई हत्या

हत्या और लूटपाट जैसे अपराधों के बेतहाशा मामलों के लिए कुख्यात साउथ अफ्रीका में इतने मशहूर खिलाड़ी के मर्डर से सनसनी फैल गई है. हत्या की क्या वजह थी, ये अभी तक पता नहीं चला है. Sat, 22 Aug 2026 23:31:29 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: वंदे मातरम् पर फैज खान ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, फिर जो गरमाई डिबेट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T18:15:35+00:00

UP Election 2027: '27 को सियासी डगर.. Pankaj Chaudhary 'कमांडर' | BJP | UP Politics | CM Yogi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T18:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers