Ladli Behna Yojana 39th Installment: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, 1500 की जगह खाते में आए 1750 रुपये
Ladli Behna Yojana 39th Installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं को सीएम मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी दी, जब उन्होंने लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की. इस बार रक्षाबंधन को देखते हुए उन्होंने प्रदेश की हर महिला को शगुन के तौर पर 250 रुपए की राशि ज्यादा दी है. लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलते हैं. मगर इस बार उन्हें 1750 रुपए दिए गए हैं. CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक माध्यम से 2148 करोड़ रुपए की राशि जारी की है. इसके अलावा, उन्होंने मैहर जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी तोहफे में दी है.
महिलाओं के अकाउंट में 1750 रुपए
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी होने के तहत प्रदेश की महिलाओं के अकाउंट में 1750 रुपये की राशि ट्रांसफर हुई है. इसमें नियमित 1500 रुपये की किस्त के लिए सरकार ने 1835.46 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, जबकि इस बार रक्षाबंधन के खास त्योहार पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है. इस अतिरिक्त सहायता के लिए सरकार ने 312.83 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इस तरह मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं के खातों में कुल 2148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांस्फर की है. यह पूरी राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है.
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी, 20 लाख के शेयर और पुराने रिश्तों के ताने...; ट्विशा शर्मा केस की 636 पन्नों की चार्जशीट में क्या-क्या?
कब शुरू हुई थी लाडली बहना योजना?
मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना साल 2023 में हुई थी. इस योजना के तहत किश्तों में लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार करोड़ रुपये की राशि अब तक पहुंचाई जा चुकी है. करंट फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 23,882.81 करोड़ का बजट का प्रावधान रखा है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये भेजे जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इसी योजना की कारण ही बीजेपी को साल 2023 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने खूब वोट दिया और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटी, तब से ही यह योजना निरंतर चल रही है.
माँ शारदा की पवित्र नगरी मैहर से आज 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 39वीं किस्त के रूप में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 19, 2026
प्रत्येक लाड़ली बहन को इस माह ₹1,500 के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भेजकर, कुल… pic.twitter.com/nmm6vJWymJ
CM मोहन यादव का कांग्रेस पर वार
मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव इस कार्यक्रम के दौरान बोले की यहां का प्रेम देखकर यहीं रुकनी की इच्छा हो रही है. मगर उज्जैन भी जाना है. CM ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ा है. ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने मैहर में प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में बांधे गए प्रेम के धागे का भी उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम लाडली बहना योजना के पैसे डालते हैं तो कांग्रेस कहते हैं कि मत डालो, शराब पी जाती है. याद रखना उनका साथ कभी नहीं देना है और उनको सबक सिखाना है.
लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचा रही है और आगे भी पहुंचाती रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश की करीब सवा करोड़ बहनों को 250 रुपये का अतिरिक्त सावन उपहार दिया गया है. मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि इस राशि से अपने भाई को कुछ खिलाएं और कुमकुम का तिलक लगाएं, तो वह इसे अपना आशीर्वाद समझेंगे.
मां परिवार की हर जिम्मेदारी पूरी करती है- CM मोहन यादव
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि परिवार की परंपरा और मजबूती की धुरी महिलाएं होती हैं. मां परिवार की हर जरूरत को पूरा करने के लिए त्याग करती है और कई बार खुद की जरूरतों से पहले परिवार का ध्यान रखती है. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. अब जो महिलाएं अपना रोजगार या व्यवसाय शुरू करेंगी, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से हर महीने 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- ADM साहब के सामने कुत्ते का भेष रखकर पहुंचा शिकायतकर्ता, MP के खंडवा में क्यों हुई अजीबोगरीब घटना, वीडियो वायरल
नोएडा वासियों को बड़ी सौगात: 85 करोड़ की लागत से बनेगा सेक्टर-148 और 150 के बीच नया फ्लाईओवर
Greater Noida expressway: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक के दबाव और जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण ने सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच एक नया फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसका डिजाइन शुक्रवार को जारी कर दिया गया. करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट की अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।.
खत्म होगी अंडरपास और जलभराव की मुसीबत
फिलहाल सेक्टर-150 और आसपास के इलाकों में जाने के लिए लोगों को सफीपुर गांव के पास स्थित सेक्टर-148 के पुराने अंडरपास का इस्तेमाल करना पड़ता है. बारिश के मौसम में यह अंडरपास किसी बुरे सपने से कम नहीं होता. हाल ही में लगातार हुई बारिश के कारण यहां भारी जलभराव हो गया था, जिससे वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम और परेशानी का सामना करना पड़ा. नए फ्लाईओवर के बनने से यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी और यमुना पुस्ते के पास बसे सेक्टर-150 को सीधे एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से जोड़ दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार SUV कार ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, मौके पर हुई मौत
कैसा होगा नए फ्लाईओवर का रूट?
अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए डिजाइन के अनुसार, यह फ्लाईओवर आवागमन को बेहद आसान बना देगा:
नोएडा से आने वाले वाहन: नोएडा की तरफ से आने वाले वाहन मौजूदा अंडरपास से पहले ही सर्विस रोड से बाएं मुड़कर फ्लाईओवर के लूप पर चढ़ेंगे. यह लूप सेक्टर-153 के छोर पर उतारा जाएगा, जहां से वाहन सेक्टर-152 और 149 होते हुए सीधे सेक्टर-150 पहुंच सकेंगे.
सेक्टर-150 से जाने वाले वाहन: वापसी के लिए सेक्टर-150 की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-153 की तरफ बने लूप से फ्लाईओवर पर चढ़ेंगे. इसके बाद वे सेक्टर-148 की तरफ उतरकर मेट्रो रूट के सहारे सेक्टर-145, 146, 147 और यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए ग्रेटर नोएडा की ओर जा सकेंगे.
तीखे मोड़ और जाम से मिलेगी परमानेंट छुट्टी
मौजूदा समय में सेक्टर-149, 151 और 152 जाने वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे से उतरकर सर्विस रोड पकड़नी पड़ती है. अंडरपास के पास एक बेहद तीखा मोड़ है, जिसकी वजह से सुबह और शाम के पीक आवर्स में यहां भयंकर जाम लग जाता है. यह नया फ्लाईओवर इस बॉटलनेक को पूरी तरह खत्म कर देगा, जिससे गाड़ियां बिना रुके अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगी.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ तो भड़के PM मार्क कार्नी, अमेरिका को दे डाली ये धमकी
भविष्य की जरूरतों के लिए है बेहद अहम
सेक्टर-150 नोएडा का एक तेजी से विकसित होता इलाका है. प्राधिकरण के अनुसार, इस सेक्टर में करीब 50 ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित हैं. इनमें से 16 सोसाइटियों में लोग रहने भी लगे हैं। आने वाले समय में यहां लगभग 40 हजार फ्लैट्स बनकर तैयार होंगे, जिससे एक बड़ी आबादी यहां निवास करेगी. इसके अलावा, यहां स्पोर्ट्स सिटी-1 में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम भी प्रस्तावित है. भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक के इस भारी दबाव को देखते हुए यह फ्लाईओवर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना 8 हजार तो चांदी 12 हजार रुपये महंगी, जानें रक्षाबंधन से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानें भाई-बहन से जुड़े इस त्योहार का धार्मिक महत्व और इतिहास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









