Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया के लिए गुडन्यूज! बांग्लादेश हारी तो WTC फाइनल की राह भारत के लिए हो जाएगी आसान, समझिए समीकरण

WTC: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है. इस मैच की शुरुआत बांग्लादेश के लिए बेहद निराशाजनक रही है, क्योंकि पूरी टीम पहली पारी में 64 रन पर ही सिमट गई. इस खराब शुरुआत के बाद अब बांग्लादेश के लिए इस मैच में वापसी करना काफी मुश्किल होने वाला है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश इस मैच में पिछड़ चुकी है और हार का सामना कर सकती है. मगर, गौर करने वाली बात है कि बांग्लादेश की हार से टीम इंडिया को बड़ा फायदा होने वाला है, जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे.

मैके टेस्ट में बांग्लादेश की हालत खराब

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे मैके टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज शून्य के खाते पर ही ऑलआउट हो गई. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए.

वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आउट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा.

बांग्लादेश की हार से टीम इंडिया को होगा फायदा?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फिलहाल बांग्लादेश की टीम 40 अंक और 66.67 PCT के साथ चौथे स्थान पर है. अब अगर बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के हाथों से हार का सामना करना पड़ता है, तो बांग्लादेश के कुल अंकों और खेले गए मैचों के अनुपात का प्रतिशत घट जाएगा, जिससे उन्हें भारी नुकसान होगा. वहीं, बांग्लादेश की इस हार से टीम इंडिया को फायदा मिलेगा.

जी हां, गौर करें, तो अभी चौथे स्थान पर बांग्लादेश है, जो भारत से ऊपर है. ऐसे में यदि बांग्लादेश की टीम इस तरह हारती जाती है और भारत श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतती है, तो यकीनन टीम इंडिया के पास अपनी स्थिति को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा और इसकी मदद से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह भी भारत के लिए कुछ आसान हो जाएगी.

टॉप-3 में शामिल हैं ये टीमें

WTC प्वॉइंट्स टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं और सिर्प 2 मैच हारे हैं. कंगारुओं के पास 84 प्वॉइंट्स हैं और 77.78 PCT है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने अब तक सिर्प 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, एक मैच हारा है. इस तरह साउथ अफ्रीका के पास 36 अंक हैं और 75 PCT है. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 6 मैच जीते हैं, 4 मैच जीते, 1 मैच हारा, एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस तरह न्यूजीलैंड के पास 52 अंक हैं और उनका PCT 72.22 है.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 40 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 40 66.67%
5 भारत 10 5 4 1 64 53.33%
6 श्रीलंका 5 1 2 2 20 53.33%
7  इंग्लैंड 14 5 8 1 50 24.36%
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 0 30 22.83%
9 पाकिस्तान 7 2 5 2 16 19/05%

ये भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, WTC में बने नंबर-1 गेंदबाज, तो इस मामले में निकल गए डेल स्टेन से आगे

Continue reading on the app

मेमोरी चिप की महंगाई का असर! इन बड़े ब्रांड्स ने महंगे किए स्मार्टफोन, आगे भी बढ़ सकते हैं दाम

मेमोरी और चिपसेट की बढ़ती कीमतों का असर अब स्मार्टफोन की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है. Realme, Oppo, Vivo, Samsung और OnePlus ने कई स्मार्टफोन मॉडल महंगे कर दिए हैं. रिसर्च फर्म के मुताबिक औसत स्मार्टफोन कीमतों में आगे भी 7 से 10% तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट जीतने पर भारत को मिलेगा ‘इनाम’, बस चाहिए ऑस्ट्रेलिया का भी साथ

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतकर दमदार शुरुआत की, लेकिन उसकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है. ये चुनौती सिर्फ सीरीज जीतने तक नहीं बल्कि WTC फाइनल में पहुंचने तक की है. Sun, 23 Aug 2026 01:26:12 +0530

  Videos
See all

UP News | Vande Mataram: “कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण वंदे मातरम् का विरोध...”| #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:43:15+00:00

Shorts : जिस नमकीन को खा रहे थे, उसी में मिला चूहे का बच्चा! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers