ODF Plus दर्जे के लिए CR Paatil से मिले Arunachal के मंत्री Ojing Tasing
अरुणाचल प्रदेश के मंत्री ओजिंग तासिंग ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर राज्य को ओडीएफ प्लस (खुले में शौच से मुक्त, ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखना) का दर्जा हासिल करने की दिशा में जारी पहलों की जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की भी समीक्षा की। बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अरुणाचल प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पाटिल को राज्य को ओडीएफ प्लस दर्जा हासिल करने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश ने दिसंबर 2017 में ओडीएफ का लक्ष्य हासिल कर लिया था और अब राज्य मिशन के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। इस चरण में स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बनाए रखने, ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को मजबूत करने और स्वच्छ व स्वस्थ गांवों के निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने अरुणाचल प्रदेश के ओडीएफ प्लस लक्ष्य को पूरा करने और टिकाऊ ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग और समर्थन मिलने का आश्वासन दिया।
PM Surya Ghar Yojana में Odisha का Ganjam जिला बना अव्वल, 16418 छतों पर लगे Solar Panel
ओडिशा में केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत छतों पर सौर पैनल लगाने के मामले में गंजाम अग्रणी जिला बनकर उभरा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंजाम में 16,418 छतों पर सौर उर्जा प्रणाली स्थापित की गई हैं।
इसके बाद बालेश्वर में 16,407, खोरधा में 14,603, कटक में 13,758 और मयूरभंज में 9,751 इकाइयां लगाई गई हैं। गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी. ने कहा कि लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने में काफी रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सतत और हरित भविष्य की दिशा में जारी प्रयासों के तहत मार्च 2027 के अंत तक 25,000 और छतों पर सौर ऊर्जा प्रणालियां लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’ एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि घरों में सौर ऊर्जा की बढ़ती स्वीकार्यता और टिकाऊ बिजली उत्पादन की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाती है।
योजना को लागू करने वाली एजेंसी ‘टीपी साउदर्न ओडिशा डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड’ (टीपीएसओडीएल) ने कहा कि वितरण कंपनी की जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंच और उपयोगिता-आधारित एकत्रीकरण मॉडल ने ओडिशा के आठ दक्षिणी जिलों में छतों पर सौर पैनल लगाने की सुविधा को आसान बनाया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
