Responsive Scrollable Menu

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही:सोना ₹8,257 बढ़कर ₹1.61 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹12,788 महंगी होकर ₹2.47 लाख किलो हुई

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 8,257 रुपए बढ़कर 1.61 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 14 अगस्त को 1.52 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.34 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.47 लाख रुपए पर पहुंच गई है, इसकी कीमत 12,788 रुपए बढ़ी है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 22 अगस्त 2026 सोना इस साल ₹28 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 28 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.61 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.47 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

PM Kisan Yojana : ये नहीं किया तो अकाउंट में नहीं आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए e-KYC कराना जरूरी है. अगर e-KYC पूरी नहीं है, तो किस्त अटक सकती है. किसान घर बैठे कैसे e-KYC करा सकते हैं आइए आपको यहां बताते हैं.

The post PM Kisan Yojana : ये नहीं किया तो अकाउंट में नहीं आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

'मैं अब संन्यास लेना चाहता हूं...', 551 विकेट चटकाने वाले भारतीय स्पिनर ने कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान

karn sharma retirement: कर्ण शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जब उन्हें 2014 में टी20 मैच खेलने का मौका मिला. इसके बाद इसी साल विराट कोहली की कप्तानी में उन्होंने वनडे और टेस्ट डेब्यू भी किया. हालांकि, उन्हें भारत के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले. उनका इंटरनेशनल करियर सिर्फ चार मैचों तक ही सीमित रहा, जिसमें कुल 5 विकेट चटकाए. Sun, 23 Aug 2026 13:16:22 +0530

  Videos
See all

Delhi Police Attack News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:40:24+00:00

Chhatron Ki Goonj कार्यक्रम के बाद दिल्ली में लगे Rahul Gandhi 'रीयल लाइफ बैटमैन' के पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:41:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers