Responsive Scrollable Menu

TikTok ने US में 40 करोड़ डॉलर का समझौता किया, बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी के उल्लंघन का था आरोप

टिकटॉक ने बच्चों की निजता से जुड़े संघीय कानूनों के उल्लंघन के मामले में अमेरिकी न्याय मंत्रालय के साथ 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर सहमति जताई है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि टिकटॉक तत्काल 30 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा, जबकि शेष 10 करोड़ डॉलर का भुगतान उस समय किया जाएगा जब उसकी पूर्ववर्ती कंपनी म्यूजिकली के खिलाफ जारी पुराने सहमति आदेश को रद्द कर दिया जाएगा। अमेरिका के एसोसिएट अटॉर्नी जनरल स्टेनली ई. वुडवर्ड जूनियर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह समझौता अमेरिकी बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी जीत है।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा हो और जिन कंपनियों को उनकी निजी जानकारी सौंपी गई है, वे अपने कानूनी दायित्वों का पालन करें।

न्याय मंत्रालय द्वारा 2024 में मुकदमा दायर किए जाने के बाद टिकटॉक में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें सबसे प्रमुख बदलाव अमेरिका में कंपनी के स्वामित्व ढांचे से जुड़ा है। जनवरी में इस सोशल मीडिया मंच ने ओरेकल, सिल्वर लेक और संयुक्त अरब अमीरात की निवेश कंपनी एमजीएक्स समेत कई बड़े निवेशकों के साथ समझौते किए थे, ताकि नया टिकटॉक अमेरिकी संयुक्त उद्यम बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: US Fraud: बुजुर्गों से 75 लाख डॉलर ठगने का आरोपी Jay Goswami गिरफ्तार

टिकटॉक के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को इस मामले पर टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेश का तत्काल जवाब नहीं दिया। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि टिकटॉक और चीन स्थित उसकी मूल कंपनी बाइटडांस ने संघीय कानून का उल्लंघन किया। इस कानून के तहत बच्चों से जुड़े ऐप और वेबसाइट को 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निजी जानकारी एकत्र करने से पहले अभिभावकों की अनुमति लेना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें: Cuba अमेरिकी US Sanctions के आगे कभी नहीं झुकेगा: राजदूत जुआन कार्लोस

मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया था कि कंपनियों ने उन अभिभावकों के अनुरोधों को नजरअंदाज किया जो अपने बच्चों के खाते हटवाना चाहते थे। इसके अलावा, कंपनियों ने उन खातों को भी नहीं हटाया जिनके बारे में उन्हें पता था कि वे 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के हैं। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब सोशल मीडिया कंपनियों को बच्चों की सुरक्षा और निजता को लेकर बड़ी संख्या में मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।

कई देश छोटे बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।

Continue reading on the app

Ukraine के Kryvyi Rih में रूसी ड्रोन हमले से 14 लोगों की मौत, 121 घायल

रूस के ड्रोन हमले में शुक्रवार को मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर स्थित एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह शहर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृह नगर है।

इसे भी पढ़ें: Patriot मिसाइलों की कमी से Ukraine की वायु रक्षा प्रणाली पर बढ़ा दबाव, हवाई हमलों में 14 की मौत

उन्होंने कहा कि पहले ड्रोन हमले से इलाके को निशाना बनाया गया और फिर बचावकर्मियों के राहत कार्य में जुटने के दौरान दूसरा हमला किया गया। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘इस तरह के हमले आतंकवादी कृत्यों से कम नहीं हैं।’’ स्थानीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र विलकुल ने मृतकों की संख्या 14 बताई और कहा कि 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट से बाहर? यशस्वी और शुभमन गिल पर भी रहेगी नजर, कोलंबो टेस्ट से पहले भारतीय थिंक टैंक के सामने मुश्किल चुनौती

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो में खेला जाएगा. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पर सबकी नजर होगी. ये दोनों ही बल्लेबाज सीरीज के पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. वहीं, कुलदीप यादव के प्लेइंग इलेवन में रहने पर भी संश्य बना हुआ है. Sat, 22 Aug 2026 12:11:34 +0530

  Videos
See all

गौरव त्यागी हत्याकांड में हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार | UP Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T07:35:26+00:00

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल | Firozabad | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T07:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers