Hyderabad Aston Martin हादसे में आरोपी MP के बेटे की Alcohol जांच नेगेटिव
आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य लिंगमनेनी रमेश के बेटे की शराब और मादक पदार्थों की प्रारंभिक जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। सांसद के बेटे पर कथित तौर पर उसके द्वारा चलाई जा रही एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से एक महिला की मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य के बेटे लिंगमनेनी संजूश (21) द्वारा चलाई जा रही एस्टन मार्टिन कार को जब्त कर लिया गया और शुक्रवार को दुर्घटना के सिलसिले में मोटर वाहन निरीक्षक ने इसकी जांच की। पुलिस ने कहा कि मोटर वाहन निरीक्षक की रिपोर्ट का इंतजार है और इसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके बाद वाहन को शहर की अदालत में जमा करा दिया गया।
ओडिशा की रहने वाली 26 साल की भारती मुखी यहां एक मॉल में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं जिनकी 16 अगस्त को मॉल के सामने सड़क पार करते समय एक लग्ज़री कार के टक्कर मारने से मौत हो गई। आरोप है कि कार संजूश चला रहा था और वह तेज रफ्तार में, लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। डीसीपी (कुकटपल्ली जोन) रितिराज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 16 अगस्त को माधपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
उन्होंने कहा, मामला दर्ज होने के तुरंत बाद वाहन चालक को पकड़ लिया गया और शराब एवं मादक पदार्थों की प्रारंभिक जांच कराई गई। दोनों जांचों के परिणाम निगेटिव आए हैं।
Japan Delegation 22 अगस्त को पहुंचेगा Varanasi, यूपी में निवेश और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जापान का एक प्रतिनिधिमंडल 22 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएगा। एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर के नेतृत्व में आ रहे इस प्रतिनिधिमंडल में जापान की प्रमुख कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
प्रतिनिधिमंडल के वाराणसी दौरे से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नयी गति मिलने की संभावना है। बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल सारनाथ का भ्रमण करेगा, विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती और काशी की कला-संस्कृति से रूबरू होगा। इस दौरान मेहमानों को काशी की सदियों पुरानी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और हस्तशिल्प परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: UP में Semiconductor निवेश को बढ़ावा देगी जापानी टीम, CM Yogi से मिले राजदूत Ono
बयान के अनुसार वाराणसी पहुंचने के बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल सारनाथ भी का भ्रमण करेगा। प्रतिनिधिमंडल के दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक सहयोग को प्रोत्साहित करना तथा हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, अवसंरचना, पर्यटन और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशना है। प्रतिनिधिमंडल को काशी की सदियों पुरानी हस्तशिल्प परंपरा से परिचित कराने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और जीआई उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








