मिचेल स्टार्क ने उड़ाए होश, 64 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई बांग्लादेश की टीम, 4 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता
AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसमें पहले बैटिंग करने आई बांग्लादेश की टीम महज 64 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ गेंदबाजी देखने को मिली, जिसने मेहमान टीम का बुरा हाल कर दिया है.
बांग्लादेश की टीम हुई 64 रन पर ऑलआउट
22 balls, five wickets, one Mitchell Starc #AUSvBAN
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 22, 2026
Catch up on a stunning start: https://t.co/drrfqp5tb0 pic.twitter.com/JLTQq5EZO9
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज शून्य के खाते पर ही ऑलआउट हो गई. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए. वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आुट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा.
खौफनाक वारदात: पत्नी को वापस पाने के लिए ओडिशा में तांत्रिक ने दी युवक की बलि
Odisha Murder Case: ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक बेहद विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है. देवगांव थाना क्षेत्र के बगदा गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. मृतक की पहचान तुसुरा थाना क्षेत्र के तेबदमुंडा गांव के रहने वाले संतोष खारसेल के रूप में हुई है. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह से अंधविश्वास और कथित नरबलि से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.
दावत के बहाने रची गई खौफनाक साजिश
बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक जी. अभिलाष के अनुसार, मुख्य आरोपी शत्रुघ्न साहू ने 18 अगस्त को पूरी योजना के तहत संतोष को खाना खाने के बहाने अपने घर आमंत्रित किया था. जब संतोष भोजन करने के बाद गहरी नींद में सो गया, तब साहू और उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए संतोष का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद उन्होंने सबूत मिटाने के इरादे से धड़ को गांव के बाहर एक तालाब में फेंक दिया, जबकि कटे हुए सिर को साहू ने अपने घर के पूजा कक्ष में छिपा दिया. गुरुवार को जब स्थानीय लोगों ने तालाब के पास बिना सिर वाला शव देखा, तब जाकर पुलिस को इस वारदात की भनक लगी.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: बिहार के पश्चिमी चंपारण में तेज रफ्तार बस का कहर, पांच लोगों की मौत; कई घायल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









