Gurugram में Road Rage: युवक ने पिस्तौल दिखाकर दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा के गुरुग्राम में ओल्ड दिल्ली रोड पर शुक्रवार को कार पार्किंग को लेकर हुए मामूली झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी के पास मौजूद पिस्तौल असली थी या नकली।
हालांकि, घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक पुलिस निरीक्षक का बेटा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दिनदहाड़े हुई।
एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
Rajasthan High Court का आदेश, पिता की सहमति बिना भी नाबालिग को मिलेगा Passport
राजस्थान उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विदेश में पढ़ाई करने के लिए एक नाबालिग को पासपोर्ट जारी करें, भले ही उसके आवेदन में उसके पिता की सहमति न हो। अदालत ने कहा कि यात्रा करने के संवैधानिक अधिकार से वंचित करने से उसके करियर की संभावनाओं को अपूरणीय क्षति होगी। लड़के के माता-पिता का तलाक हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहता है।
नाबालिग ने अपनी मां के माध्यम से उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा था कि उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवेदन में पिता का उल्लेख नहीं होने के कारण अधिकारियों ने पासपोर्ट जारी करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि पासपोर्ट अधिकारियों ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि इसमें पिता की अनिवार्य सहमति शामिल नहीं है। याचिका मंजूर करते हुए न्यायमूर्ति अनूप कुमार धंड ने कहा कि पासपोर्ट देने से इनकार करने का कोई भी यांत्रिक तरीका न केवल आवेदक को प्रभावित करेगा, बल्कि उसके करियर की संभावनाओं को भी अपूरणीय क्षति पहुंचा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








