Karan Aujla: कॉन्सर्ट के बीच स्टेज पर फैन ने फेंकी जैकेट, गुस्से में करण औजला ने लगाई क्लास; VIDEO
Karan Aujla: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने P-Pop Culture Tour के तहत ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। एडिलेड में हुए उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी, जिससे सिंगर नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में करण औजला गाना गाते नजर आ रहे हैं, तभी एक जैकेट स्टेज पर आकर गिरती है। करण उसे उठाते हैं और अपना गाना पूरा करते हैं।
गाना खत्म करने के बाद फैन को बुलाया
गाना खत्म करने के बाद करण ने जैकेट फेंकने वाले फैन को सामने आने के लिए कहा। एक वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, “अगर हिम्मत है तो मेरे सामने आओ। देखते हैं कि तुम सच में अपने पिता के बेटे हो या नहीं।” इसके बाद करण ने उस फैन को पहचान लिया और उससे पूछा कि उसने जैकेट क्यों फेंकी। उन्होंने कहा, “प्यार में फेंकी थी ना? तू पागल है?” करण ने फैन को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी और पूछा कि वह आखिर चाहता क्या है।
फिर साइन करके वापस की जैकेट
कुछ देर बाद करण शांत हो गए और फैन से जैकेट उन्हें देने के लिए कहा, ताकि वह उस पर साइन कर सकें। उन्होंने कहा, “ऐसा मत किया करो, डार्लिंग। मैं सिर्फ तुम्हारे लिए परफॉर्म करने नहीं आया हूं। तुमने इतना समय खराब कर दिया।” इसके बाद करण ने जैकेट पर साइन किया और उसे फैन को वापस कर दिया।
फैंस ने की करण की तारीफ
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने करण की तारीफ की कि उन्होंने पहले अपना गाना पूरा किया और फिर फैन को जवाब दिया। कुछ लोगों का कहना था कि जैकेट जानबूझकर स्टेज पर फेंकी गई थी और लाइव शो के दौरान कलाकारों की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने करण के रवैये को अच्छा बताया और कहा कि उन्होंने मामले को ज्यादा बढ़ाए बिना स्थिति संभाल ली।
यह भी पढ़े- एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई में कूदे करण कुंद्रा, गाना गाकर इन्फ्लुएंसर पर कसा तंज; VIDEO
Karan Kundrra: एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई में कूदे करण कुंद्रा, गाना गाकर इन्फ्लुएंसर पर कसा तंज; VIDEO
Karan Kundrra: ‘Playground Season 5’ में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच बढ़ती तकरार अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। दोनों शो में बतौर मेंटर आमने-सामने हैं और हाल ही में एक टास्क के दौरान उनकी तीखी बहस देखने को मिली। अब इस विवाद में तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की भी एंट्री हो गई है। करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पंजाबी गाना गाते हुए ऐसा इशारा किया, जिसे फैंस एल्विश यादव से जोड़ रहे हैं।
करण ने गाया ‘काला डोरिया’
Karan Kundrra is keeping the bhaichara above everything, saying, 'Chhota devar bhabhi ke saath lada hai.'
— Biggboss Khabri (@BiggbossKaTadka) August 17, 2026
Karan's first reaction amid the ongoing controversy between Tejasswi Prakash and Elvish Yadav#ElvishYadav pic.twitter.com/S75XqWVmA5
करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह पंजाबी गाना ‘काला डोरिया’ गाते हुए नजर आए। गाने के बोल हैं, “काला डोरियां, कुंडे नाल अड़िए ऐ ओए, छोटा देवरां भाभी नाल लड़िए ऐ ओए।” वीडियो सामने आने के बाद फैंस का ध्यान इसके बोल पर गया।
दरअसल, एल्विश कई मौकों पर तेजस्वी को ‘भाभी’ कह चुके हैं, जबकि करण उन्हें ‘भाई’ कहकर बुलाते हैं। ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि करण का यह वीडियो एल्विश पर मजेदार तंज था। हालांकि, करण ने वीडियो में एल्विश का नाम नहीं लिया। वह आखिर में हंसते हुए भी नजर आए।
कैसे शुरू हुई एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई?
???? #ElvishYadav vs #TejasswiPrakash @ #PlaygroundS5
— Balaji (@RDBalaji) August 17, 2026
Elvish: “Everything is being recorded. What happens after this?” ????
Tejasswi: “I don’t give a f**k. Are you trying to scare me? Do you think I’ve reached this far because of likes and comments?” ????pic.twitter.com/jqrGQdRtst
शो में टास्क और टीम की स्ट्रेटजी को लेकर एल्विश और तेजस्वी के बीच बहस हुई। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर तंज कसे। एल्विश अपनी टीम के सदस्यों से कह रहे थे कि वह अपनी टीम से किसी को दूसरी टीम में नहीं भेजना चाहते। इस पर तेजस्वी ने जवाब दिया, “कौन चाहेगा अपनी टीम में से कोई जाए?”
इसके बाद तेजस्वी ने एल्विश से कहा, “मैं तुम्हारी मां नहीं हूं जो तुम्हें सिखाऊंगी।” एल्विश ने जवाब दिया, “मैं तुम्हारा भाई हूं, मैं तुम्हें सिखाऊंगा।” तेजस्वी ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “हां सिखाओ, कि दूसरों का घर जाकर उजाड़ो।”
तेजस्वी पर एल्विश ने लगाया आरोप
बहस के दौरान एल्विश ने अपनी टीम से कहा कि तेजस्वी शुरुआत से ही बायस्ड हैं। इस पर तेजस्वी भड़क गईं और उन्होंने पूछा, “Who the hell am I biased?”
एल्विश ने इसके बाद कहा कि सब कुछ रिकॉर्ड हो रहा है और आगे तेजस्वी के साथ क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी। तेजस्वी ने इसे डराने की कोशिश बताते हुए कहा कि वह किसी से नहीं डरती। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, “मैं सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स से आज तक यहां आई हूं क्या?”
ऑफ-कैमरा वाली बात पर भी बढ़ा विवाद
???? Elvish Vs Tejasswi !
— Digital News Hub (@digital_newshub) August 16, 2026
Elvish: “Sab record ho raha hai, iske baad kya hoga?” ????
Tejasswi: “I don’t give a f*ck. Tu mujhe darane ki koshish kar raha hai ? Main likes aur comments ke karan yahan tak pochi hoon kya?” ????#ElvishYadav #TejasswiPrakash #PlaygroundS5…
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहस के दौरान एल्विश ने तेजस्वी की उस कथित बात का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने ऑफ-कैमरा एल्विश की आर्मी से डरने और मदद मांगने की बात कही थी। तेजस्वी ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि वह किसी से नहीं डरती। दोनों के बीच हुई इस बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस अपने-अपने पसंदीदा मेंटर को सपोर्ट कर रहे हैं।
शो में तीन मेंटर्स
‘Playground Season 5’ में एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला बतौर मेंटर नजर आ रहे हैं। एल्विश शो में दोबारा मेंटर बने हैं, जबकि तेजस्वी और आरुष पहली बार इस भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े- पवन सिंह के साथ घर बसाना चाहती है आम्रपाली दुबे; एक्टर को दिया शादी का ऑफर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
