Responsive Scrollable Menu

Karan Kundrra: एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई में कूदे करण कुंद्रा, गाना गाकर इन्फ्लुएंसर पर कसा तंज; VIDEO

Karan Kundrra: ‘Playground Season 5’ में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच बढ़ती तकरार अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। दोनों शो में बतौर मेंटर आमने-सामने हैं और हाल ही में एक टास्क के दौरान उनकी तीखी बहस देखने को मिली। अब इस विवाद में तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की भी एंट्री हो गई है। करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पंजाबी गाना गाते हुए ऐसा इशारा किया, जिसे फैंस एल्विश यादव से जोड़ रहे हैं।

करण ने गाया ‘काला डोरिया’

करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह पंजाबी गाना ‘काला डोरिया’ गाते हुए नजर आए। गाने के बोल हैं, “काला डोरियां, कुंडे नाल अड़िए ऐ ओए, छोटा देवरां भाभी नाल लड़िए ऐ ओए।” वीडियो सामने आने के बाद फैंस का ध्यान इसके बोल पर गया।

दरअसल, एल्विश कई मौकों पर तेजस्वी को ‘भाभी’ कह चुके हैं, जबकि करण उन्हें ‘भाई’ कहकर बुलाते हैं। ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि करण का यह वीडियो एल्विश पर मजेदार तंज था। हालांकि, करण ने वीडियो में एल्विश का नाम नहीं लिया। वह आखिर में हंसते हुए भी नजर आए।

कैसे शुरू हुई एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई?

शो में टास्क और टीम की स्ट्रेटजी को लेकर एल्विश और तेजस्वी के बीच बहस हुई। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर तंज कसे। एल्विश अपनी टीम के सदस्यों से कह रहे थे कि वह अपनी टीम से किसी को दूसरी टीम में नहीं भेजना चाहते। इस पर तेजस्वी ने जवाब दिया, “कौन चाहेगा अपनी टीम में से कोई जाए?”

इसके बाद तेजस्वी ने एल्विश से कहा, “मैं तुम्हारी मां नहीं हूं जो तुम्हें सिखाऊंगी।” एल्विश ने जवाब दिया, “मैं तुम्हारा भाई हूं, मैं तुम्हें सिखाऊंगा।” तेजस्वी ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “हां सिखाओ, कि दूसरों का घर जाकर उजाड़ो।”

तेजस्वी पर एल्विश ने लगाया आरोप
बहस के दौरान एल्विश ने अपनी टीम से कहा कि तेजस्वी शुरुआत से ही बायस्ड हैं। इस पर तेजस्वी भड़क गईं और उन्होंने पूछा, “Who the hell am I biased?”
एल्विश ने इसके बाद कहा कि सब कुछ रिकॉर्ड हो रहा है और आगे तेजस्वी के साथ क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी। तेजस्वी ने इसे डराने की कोशिश बताते हुए कहा कि वह किसी से नहीं डरती। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, “मैं सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स से आज तक यहां आई हूं क्या?”

ऑफ-कैमरा वाली बात पर भी बढ़ा विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहस के दौरान एल्विश ने तेजस्वी की उस कथित बात का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने ऑफ-कैमरा एल्विश की आर्मी से डरने और मदद मांगने की बात कही थी। तेजस्वी ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि वह किसी से नहीं डरती। दोनों के बीच हुई इस बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस अपने-अपने पसंदीदा मेंटर को सपोर्ट कर रहे हैं।

शो में तीन मेंटर्स
‘Playground Season 5’ में एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला बतौर मेंटर नजर आ रहे हैं। एल्विश शो में दोबारा मेंटर बने हैं, जबकि तेजस्वी और आरुष पहली बार इस भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। 

यह भी पढ़े- पवन सिंह के साथ घर बसाना चाहती है आम्रपाली दुबे; एक्टर को दिया शादी का ऑफर

Continue reading on the app

Amrapali Dubey: पवन सिंह के साथ घर बसाना चाहती है आम्रपाली दुबे; एक्टर को दिया शादी का ऑफर

Amrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ समेत कई कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर कर रहे हैं। इसी दौरान आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से शादी का ऑफर दिया है। 

आम्रपाली ने क्यों की शादी की बात?
शो में आम्रपाली दुबे ने बताया कि वह एक बच्चे को गोद लेने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होगा। इसी बातचीत के बीच उन्होंने पवन सिंह के सामने शादी का मजेदार प्रस्ताव रख दिया। आम्रपाली ने कहा, “मैं सोच रही हूं कि अकेले बच्चा पालना बहुत मुश्किल होगा। ऐसा करते हैं ना कि हम और आप शादी कर लेते हैं, फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे।”

आम्रपाली की बात सुनकर कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। इसके बाद वह और पवन सिंह एक-दूसरे को देखने लगे और फिर दोनों जोर से हंस पड़े।

सिर्फ मजाक था प्रपोजल
आम्रपाली और पवन सिंह अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह बात सिर्फ मजाकिया अंदाज में कही थी। आम्रपाली की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं, उनका नाम लंबे समय से भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन दोनों ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

पवन को महसूस होता है अकेलापन?
शो में बातचीत आगे बढ़ी तो आम्रपाली ने पवन सिंह से उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक सवाल किया। उन्होंने पूछा कि जब पवन दूसरों की इतनी मदद करते हैं और हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं, तो क्या उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होता।

आम्रपाली ने कहा कि पवन किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते। वह किसी बच्चे को भी प्यार से गोद में उठा लेते हैं और किसी के फोन करने पर उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या पवन कभी अपने लिए और अपनी जिंदगी बसाने के बारे में सोचते हैं।

मां हैं पवन की सबसे बड़ी ताकत
आम्रपाली के सवाल पर पवन सिंह ने माना कि उन्हें अपनी जिंदगी में एक कमी महसूस होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। पवन सिंह ने बताया कि उनकी मां चाहती हैं कि उनके चारों बच्चे आपस में एक परिवार की तरह रहें। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी जिंदगी भी बस जाए, ताकि अकेलेपन का एहसास कम हो सके। एक्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि आगे क्या होगा, यह महादेव के हाथ में है।

यह भी पढ़े- थाइलैंड जाकर क्लब में नाचे गोविंदा, विदेशी हसीनाओं संग मारे ठुमके

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई का दोगला रवैया! पाकिस्तान के साथ मैदान पर नो हैंड शेक, मोहसिन नकवी के साथ हंसते फोटो खिंचा रहे राजीव शुक्ला

Rajeev Shukla Mohasin Naqvi pose smile Photograph: बैंकॉक में संपन्न एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को प्रेसिडेंसी के रोटेशनल फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया गया है. इस दौरान जहां एक ओर एसीसी ने ऐतिहासिक प्रशासनिक फैसले लिए, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ हंसते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद 'नो हैंडशेक' के दावों पर सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ गई है. Sun, 23 Aug 2026 23:10:33 +0530

  Videos
See all

Ayushman Bharat Yojana : उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड पर गड़बड़ी करने वाले 5 अस्पतालों पर गिरी गाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:00:07+00:00

Viral Video | उर्फी का नया लुक देख चौंक जाएंगे! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers