Emraan Hashmi Alia Bhatt Relation: आलिया भट्ट के कजिन हैं इमरान हाशमी! जानें कैसे है दोनों का फैमिली कनेक्शन
Emraan Hashmi Alia Bhatt Relation: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ की को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय बाद अभिनेता एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने पुराने अंदाज में नजर आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमरान हाशमी का रिश्ता बॉलीवुड की एक और बड़ी स्टार आलिया भट्ट से भी है?
जी हां, इमरान और आलिया एक ही परिवार का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों के बीच का यह पारिवारिक कनेक्शन काफी कम लोगों को पता है।
इमरान हाशमी और आलिया भट्ट का आपस में क्या रिश्ता है?
इमरान हाशमी और आलिया भट्ट का रिश्ता उनकी दादी की तरफ से जुड़ता है। इमरान की दादी का नाम पूर्णिमा था, जबकि उनका असली नाम मेहरबानो मोहम्मद अली था जो पेशे से एक्ट्रेस थीं। मेहरबानो की बहन थीं शिरीन मोहम्मद अली। शिरीन के बेटे फिल्ममेकर महेश भट्ट और मुकेश भट्ट हैं। वहीं महेश भट्ट, आलिया भट्ट के पिता हैं।
यानी इमरान हाशमी के पिता अनवर हाशमी और महेश भट्ट आपस में फर्स्ट कजिन हैं। इसी पारिवारिक रिश्ते की वजह से इमरान हाशमी और आलिया भट्ट सेकंड कजिन होते हैं।
इमरान की दादी भी थीं मशहूर अभिनेत्री
इमरान हाशमी के परिवार का सिनेमा से रिश्ता सिर्फ महेश भट्ट तक सीमित नहीं है। उनकी दादी पूर्णिमा अपने दौर की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। पूर्णिमा का असली नाम मेहरबानो मोहम्मद अली था और उन्होंने 1940 के दशक से हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। अपने करियर के दौरान वह कई फिल्मों में नजर आईं।
अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म ‘जंजीर’ में भी पूर्णिमा ने अभिनय किया था। फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन वह उस दौर के चर्चित कलाकारों में शामिल थीं।
‘आवारापन 2’ को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी हाल ही में ‘आवारापन 2’ में नजर आए हैं। 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म उनकी 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है।
फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और रिलीज के चार दिनों के भीतर 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की खबर है।
आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ में भी दिखेंगे इमरान
इमरान हाशमी की आने वाले समय में एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। वह ‘गनमास्टर G9’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं।
‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Amitabh Bachchan: ‘तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ’, अमिताभ बच्चन को एक गलती के कारण सेट से निकाला; फिर ऐसे बदली किस्मत
Amitabh Bachchan: मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज भले ही बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन उनके करियर की शुरुआत आसान नहीं थी। आज जिस भारी आवाज और लंबी कद-काठी को उनकी पहचान माना जाता है, कभी इन्हीं चीजों को लेकर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ताने सुनने पड़े थे।
शुरुआती दिनों में उन्हें काम पाने के लिए कई बार रिजेक्शन झेला। हाल ही में अमिताभ ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि किस तरह उनकी लंबाई से लेकर एक्टिंग तक पर सवाल उठाए जाते थे।
तुम बहुत लंबे हो घर जाओं
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन, झंडू कुमार, शर्मिला धनकर और अस्मिता डे के साथ बातचीत में अमिताभ से पूछा गया कि क्या एक्टर्स को भी शूटिंग के दौरान डायरेक्टर्स की डांट सुननी पड़ती है। इस पर अमिताभ ने हंसते हुए अपने संघर्ष के दिनों का किस्सा सुनाया।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोग उनसे कहते थे, “तुम्हें कुछ आता नहीं है, एक्टिंग-वैक्टिंग... तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ।” अमिताभ ने कहा कि उस समय उन्हें काफी डांट सुननी पड़ती थी। लेकिन उन्होंने इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
काम मिलने के बाद भी मिली डांट
अमिताभ को जब फिल्मों में काम मिलने लगा, तब भी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। उन्हें डायलॉग बोलने और एक्टिंग करने के तरीके को लेकर भी टोका जाता था।
उन्होंने बताया कि डायरेक्टर उनसे कहते थे, “उधर खड़े हो जाओ और डायलॉग बोलो। ऐसे कोई डायलॉग बोलने का तरीका है?” अमिताभ के मुताबिक, उन्हें बार-बार समझाया जाता था और उनकी गलतियां सुधारी जाती थी। उन्होंने इन बातों से सीख ली और धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग बेहतर करते गए।
देर से पहुंचे तो सेट से निकाला
अमिताभ ने शूटिंग से जुड़ा एक और पुराना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार वह शूटिंग पर देर से पहुंचे थे। उस समय अमिताभ के पास अपनी कार भी नहीं थी। वह किसी दूसरे की गाड़ी से सेट पर पहुंचे। वहां डायरेक्टर बाहर खड़े थे। अमिताभ को देखते ही उन्होंने बताया कि शूटिंग पैकअप हो चुकी है और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। अमिताभ ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे “Get out from here” कहा और उन्हें सेट से बाहर कर दिया।
भारी आवाज की वजह से नहीं मिला काम
फिल्मों में आने से पहले अमिताभ ने वॉइस-ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया था। साल 1969 में उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म ‘भुवन शोम’ के लिए अपनी आवाज दी थी। इसी दौरान उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में न्यूजरीडर की नौकरी के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। बताया जाता है कि उनकी भारी आवाज को न्यूज पढ़ने के लिए सही नहीं माना गया था।
इसके बाद अमिताभ ने ‘सात हिंदुस्तानी’ से एक्टिंग की शुरुआत की। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही।
‘जंजीर’ ने बदली किस्मत
अमिताभ बच्चन के करियर में बड़ा बदलाव ‘जंजीर’ से आया। फिल्म की सफलता के बाद उन्हें बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ के तौर पर पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘त्रिशूल’, ‘काला पत्थर’ और ‘अग्निपथ’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में अमिताभ ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘ब्लैक’, ‘पा’, ‘पीकू’, ‘पिंक’, ‘102 नॉट आउट’ और ‘झुंड’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का अलग अंदाज दिखाया।
यह भी पढ़े- 'मैं पान मसाला ऐड नहीं करूंगा' बोलकर फंसे सनी देओल, पुराना विज्ञापन हो रहा Viral; हुए ट्रोल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








