Responsive Scrollable Menu

'Kalyani' गाने का चढ़ा खुमार, White Lehenga में लड़की ने किया ऐसा डांस कि नजरें थम गईं

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'Kalyani' गाने पर सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. लड़की के शानदार डांस मूव्स, एक्सप्रेशन और लहंगे में उसकी खूबसूरत अदाओं ने वीडियो देखने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गाने की धुन के साथ उसके डांस का तालमेल देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स कमेंट कर लड़की के डांस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. Video credit: Instagram-@avanthikabijoy

Continue reading on the app

Nayanthara Bald Photos: नयनतारा ने मुंडवाया सिर? तिरुमला से Viral हो रहीं तस्वीरों का क्या है सच? जानें

Nayanthara Bald Photos: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें अभिनेत्री कथित तौर पर तिरुमला मंदिर में सिर मुंडवाए नजर आ रही हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने दावा किया कि नयनतारा ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले तिरुमला में अपने बाल अर्पित कर दिए। लेकिन इन वायरल तस्वीरों की हकीकत कुछ और है।

क्या नयनतारा ने सच में मुंडवाया सिर?
वायरल तस्वीरों में नयनतारा पूरी तरह गंजे सिर के साथ मंदिर परिसर में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग सकता है कि अभिनेत्री ने तिरुमला में अपने बाल मुंडवाए हैं।

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को डिजिटल तरीके से एडिट किया गया है जिन्हें  AI की मदद से बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीरों का संबंध नयनतारा की तिरुमला यात्रा से है, लेकिन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

उनकी उस यात्रा की असली तस्वीरों में नयनतारा के बाल सामान्य रूप से दिखाई देते हैं। वायरल किए जा रहे एडिटेड वर्जन में वही कपड़े और ईयररिंग्स नजर आते हैं, लेकिन उनके बालों को डिजिटल तरीके से हटाकर उन्हें गंजा दिखाया गया है। हालांकि ये तस्वीरें AI द्वारा तैयार की गईं सामने आईं। 

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नजर आएंगी नयनतारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही टॉक्सिक में नजर आएंगी। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी शामिल हैं। 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान के साथ पहली बार दिखेंगी नयनतारा
नयनतारा के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट भी है। वह निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की फिल्म में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म को अस्थायी तौर पर SVC63 कहा जा रहा है।
 

Continue reading on the app

  Sports

कपिल देव से आगे निकले शुभमन गिल, कोलंबो टेस्ट में 7वां रन लेते ही कर दिया कमाल

shubman gill 3000 test runs: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान गिल ने जैसे ही अपनी पारी का सातवां रन पूरा किया, वह टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए. इस मुकाम तक पहुंचते ही उन्होंने एक मामले में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया. Sun, 23 Aug 2026 17:00:42 +0530

  Videos
See all

Mahima Makwana: स्टाइलिश लुक में नजर आईं महिमा मकवाना #mahimamakwana #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:35:40+00:00

Rahul Gandhi Viral News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगी Rahul Gandhi की पोस्टर क्यों वायरल? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:38:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers