Responsive Scrollable Menu

Festival Diet Plan: रक्षाबंधन से पहले 2 किलो वजन घटाने का Formula, डिनर में अपनाएं ये Healthy Habits

सावन का महीना व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है। हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस खास पर्व के लिए लोग पहले से ही तैयारी करते हैं। इस दिन हर कोई अपनी फेवरेट ड्रेस पहनने के लिए फिट और कॉन्फिडेंट दिखना चाहता हैं।
ऐसे में आप भी वजन कम करने का प्लान जरुर बना रहे होंगे। हालांकि, अभी इतनी देर नहीं हुई है। वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको जल्दबाजी में क्रैश डाइटिंग करने की जरुरत नहीं है। अब आप आज से ही डिनर में कुछ खास बदलाव करके अपना वजन 2 किलो तक कम कर सकते हैं। जानें कैसे? आइए आपको बताते हैं।

डिनर में सूप और सलाद लें 
वजन को कम करने के लिए आपको हैवी डिनर नहीं लेना। इसकी जगह पर आप सूप और सलाद ले सकते हैं। यह शरीर के जरुरी न्यूट्रिएंट्स देता है और वजन भी आसानी से कम हो जाता है। आप मूंग दाल, टमाटर या सब्जियों और रागी के आटे से बनने वाले सूप को आप डिनर का हिस्सा बना सकते हैं। चाहें तो आप सब्जियों को सॉथे कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि वेट लॉस के लिए डिनर में कार्ब्स को कम से कम लेना चाहिए। इसके अलावा, ओट्स, दलिया या खिचड़ी खा सकती हैं।

डिनर जल्दी करें
अक्सर वेट लॉस जर्नी के दौरान कहा जाता है डिनर जल्दी करना काफी जरुरी है। यदि व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं या वजन कम करने की सोच रहा है, तो उसे डिनर शाम को 7 बजे तक कर लेना चाहिए और इसके बाद अगली सुबह नाश्ते तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। आप डिनर के लिए एक निश्चित समय तक कर सकते हैं और रोजाना उसी समय पर डिनर करें। इसलिए रात के समय खाने और अगली सुबह के नाश्ते के बीच 12 घंटे का गेप जरुर रखें।

मीठे को अवॉइड करें
वेट लॉस जर्नी के लिए आप डिनर में या फिर डिनर के बाद भूलकर भी मीठा नहीं खाना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है डिनर के बाद मीठा जरुर खाते हैं। इसलिए कुछ मीठा न खाएं, क्योंकि यह आपके मोटापे के लिए जिम्मेदार हो सकता है। डिनर से मीठे को पूरी तरह हटा दें। यदि आप 2 हफ्तों के लिए मीठा पूरी तरह छोड़ दे, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। 

डिनर के बाद दालचीनी और सौंफ का पानी पिएं
रक्षाबंधन से पहले वजन कम करने की कोशिश करना चाहती है, तो डिनर के बाद पानी में सौंफ, अदरक और दालचीनी उबालकर पिएं। यह आपका फैट तेजी से बर्न होता है। खासकर बेली फैट कम करने में यह ड्रिंक बेहद कमाल की है। 

Continue reading on the app

UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026: पीसीएस परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउलोड

UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर PCS परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल दर्ज कर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2587 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

उत्तर प्रदेश में लोअर PCS परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower PCS Exam City Slip 2026 जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से यह पता कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है, जबकि परीक्षा का विस्तृत केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जा सकती है।

ऐसे चेक करें UPSSSC Lower PCS Exam City Slip
एग्जाम सिटी स्लिप देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • वेबसाइट के होमपेज पर View ALL News सेक्शन पर जाएं।
  • यहां UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026 लिंक खोजें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

2587 उम्मीदवारों का होगा चयन
UPSSSC की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2587 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही चेक कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन यात्रा और अन्य तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो टेस्ट से पहले बड़ा ऐलान, 1996 वर्ल्ड कप विजेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बना बैटिंग कोच

Hashan Tillakaratne: श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट से पहले बड़ा ऐलान किया है. उनकी टीम को नया बैटिंग कोच मिल गया है. ये जिम्मेदारी 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के एक सदस्य को दी गई है. Sat, 22 Aug 2026 08:04:16 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Protest: फिर शुरू हुआ राहुल गांधी का कुर्सी वाला 'ड्रामा'? | Jantar Mantar | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T03:26:36+00:00

FDA Raid: जान के साथ खिलवाड़ करने वालों पर चला FDA का डंडा | Maharashtra | Food Inspection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T03:39:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers