Responsive Scrollable Menu

IAF Agniveer Musician Admit Card 2026: एयरफोर्स म्यूजिशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर म्यूजिशियन के पद पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। Agniveervayu Intake 01/2027 के तहत आयोजित होने वाली म्यूजिशियन भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार को टेस्ट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कब होगी अग्निवीर म्यूजिशियन रैली?
भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती रैली का आयोजन 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। रैली निर्धारित भर्ती केंद्रों पर आयोजित होगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। रैली स्थल पर समय से पहुंचना जरूरी होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे बताए आसान स्टेप्स से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • अग्निवीर म्यूजिशियन एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड भरकर लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

रैली में कौन-कौन से टेस्ट होंगे?
अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) I और II आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद उम्मीदवारों को इंग्लिश रिटेन टेस्ट और म्यूजिक प्रोफिशिएंसी टेस्ट (MPT) में शामिल होना होगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

एडमिट कार्ड के साथ ये दस्तावेज जरूर ले जाएं
रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज भी पहले से तैयार रखें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि रैली में जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही अंतिम और विश्वसनीय मानें।

Continue reading on the app

Best Breakfast for Iron Deficiency: आयरन की कमी है तो नाश्ते में खाएं ये चीजें

सुबह का नाश्ता यकीनन काफी मायने रखता है। अधिकतर लोग सुबह उठकर चाय-बिस्कुट, ब्रेड या नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन शरीर में आयरन की कमी है, तो नाश्ते का चुनाव सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। आप आयरन रिच फूड्स को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाएं।

साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि सिर्फ आयरन से भरपूर खाना खाना ही पर्याप्त नहीं होता। शरीर उस आयरन को कितना अवशोषित कर पाता है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है।  यही वजह है कि आयरन की कमी में “क्या खाएं” के साथ-साथ “किसके साथ खाएं और कब खाएं” जानना ज्यादा काम का है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: जिम जाने की जरूरत नहीं, Simple Tennis Ball से बढ़ाएं Brain Efficiency और Focus

बेसन चीला और नींबू का कॉम्बिनेशन  

आयरन की कमी वाले लोगों के लिए बेसन से बना चीला एक बेहतरीन नाश्ता हो सकता है। चना और दूसरी दालें प्लांट बेस्ड सोर्स में शामिल हैं। लेकिन यहां एक छोटी-सी गलती पूरी प्लेट को कम इफेक्टिव बना सकती है। आप चीले के साथ सिर्फ दही और चाय लेने के बजाय इसे टमाटर, शिमला मिर्च, हरी धनिया और नींबू के साथ खाएं। विटामिन सी प्लांट बेस्ड आयरन के अब्जॉर्बशन में मदद करता है। 

इस तरह खाएं पोहा 

नाश्ते में पोहा खाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। लेकिन इसे सही इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जाए तो यह ज्यादा बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट बन सकता है। पोहा बनाते समय इसमें मूंगफली, मटर, थोड़ी मात्रा में चना और हरी सब्जियां जोड़ी जा सकती हैं। इसके साथ नींबू और ताजा टमाटर डालना भी एक अच्छा तरीका है। याद रखें कि नींबू सिर्फ स्वाद के लिए नहीं है। विटामिन सी प्लांट बेस्ड आयरन को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।  

खाएं स्प्राउट्स चाट 

अगर आप सुबह कुछ हल्का और जल्दी तैयार होने वाला नाश्ता चाहिए, तो मूंग या चने की स्प्राउट्स चाट अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे सिर्फ अंकुरित दानों और नमक तक सीमित रखने के बजाय इसमें टमाटर, शिमला मिर्च, धनिया, नींबू, थोड़े भुने चने या मूंगफली डालें। अगर स्प्राउट्स या दालें आपके लिए पचने में भारी लगती हैं, तो मात्रा कम रखें। आयरन बढ़ाने के चक्कर में ऐसा ब्रेकफास्ट चुनने की जरूरत नहीं है जिससे पेट ही परेशान हो जाए।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में करियर बचाना है तो IPL में कप्तानी भूल जाओ… किसने दी ऋषभ पंत को ऐसी सलाह?

ऋषभ पंत के लिए IPL में कप्तानी अच्छी साबित नहीं हुई है, चाहे वो दिल्ली कैपिटल्स में हो या लखनऊ सुपर जायंट्स में. अब एक बार फिर दिल्ली में वापसी के बाद उनको कप्तान बनाए जाने की अटकलें चल रही हैं. Sat, 22 Aug 2026 02:20:07 +0530

  Videos
See all

UP Flood Alert: यूपी में बारिश का कहर, 68 जिलों में अलर्ट, Ganga-Yamuna समेत नदियां उफान पर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T23:00:31+00:00

Deadly Russian attack on shopping mall - 15 dead and 130 injured in double drone strike | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T23:34:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers