महाराष्ट्र की सड़कों पर 'हिंदी बैन' ! | Marathi Mandatory | Maharashtra | Hindi Ban #shorts
#MaharashtraNews #MarathiMandatory #RTONews #MumbaiNews #AutoTaxiProtest #BreakingNews #MaharashtraGovernment #DrivingLicense
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability.
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है ।
इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat
R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more.
आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/
???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat
???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/
???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I
???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi
???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Continue reading on the app
हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस का पर्व बेहद खास है। 15 अगस्त का दिन लोगों के लिए गर्व और सम्मान का मौका है। स्वतंत्रता दिवस पर्व के लिए स्कूल, कॉलेज ऑफिस और दुकानों को देशभक्ति के रंगों में सजाया जाता है। अगर आप भी इस खास दिन के लिए ऑफिस स्पेस, क्लासरुम या दुकानों को तिरंगे के रंगों में सजाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
इन आसान तरीकों से बजट-फ्रेंडली और आकर्षक डेकोरेशन आइडियाज को जरुर फॉलो करें। आइए आपको बताते हैं कैसे आप 15 अगस्त के लिए सजावट कर सकते हैं।
15 अगस्त पर ऑफिस कैसे सजाएं?
यदि आपको अपना ऑफिस 15 अगस्त के लिए सजाना है, तो इन आइडियाज को जरुर फॉलो करें-
स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बोर्ड
इसके लिए आपके पास चार्ट पेपर, बड़ी हस्तियों के चित्र, नाम व तारीख लिखने के लिए काला मार्कर और तिरंगा बॉर्डर टेप।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चार्ट पेपर को बराबर हिस्सों में बांट लें।
- हर एक हिस्से में स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर लगाएं और नीचे उनका नाम व देश के लिए किया गया योगदान जरुर लिखें।
- अब बोर्ड के चारों तरफ तिरंगे रंग का टेप या हाथों से पेंट की गई नारंगी-सफेद-हरी पट्टियां लगाएं।
- सबसे ऊपर हेडिंग में लिखें "हमारे अमर शहीदों को नमन"
- इस बोर्ड को ऐसी जगह लगाएं, जहां आते-जाते लोग इसे आसानी से देख और पढ़ सकें।
क्यूबिकल और वर्क डेस्क की सजावट
वर्कस्टेशन पर आप छोटे तिरंगे झंडे, हाथ से बने पेपर क्राफ्ट और देशभक्ति के स्लोगन लगा सकते हैं। इसके अलावा, ऑफिस में विभिन्न टीमों के बीच 'बेस्ट क्यूबिकल डेकोरेशन' प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा सकता है।
कैसे करें मूल्यांकन?
- क्रिएटिविटी (40%): डेकोरेशन का आइडिया कितना नया और अनूठा है।
- टीम वर्क (30%): टीम के सभी सदस्यों का सजावट में योगदान कितना है।
- तिरंगे के नियम (20%): रंगों का सही क्रम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान कितना है।
- स्वच्छता और व्यवस्था (10%): सजावट ऐसे करें कि जिससे आवाजाही में कोई रुकावट न आए।
स्कूल को कैसे सजाएं?
- क्लासरुम की थीम बेस सजावट: केसरिया, सफेद और हरे रंग के बैलून, चार्ट पेपर और पेपर फ्लैग्स की मदद से क्लासरुम को कुछ समय में सुंदर रुप दिया जा सकता है।
- असेंबली ग्राउंड और कॉरिडोर: ध्वजारोहण वाली जगह और असेंबली ग्राउंड को साफ-सुथरा रखते हुए सिर्फ तिरंगी झंडियों से सजाएं। मंच के पास आप महात्मा गांधी या नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर सकते हैं। कॉरिडोर की दीवार पर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और कलाकृतियां लगाई जा सकती हैं।
- स्कूल का मुख्य द्वार और नोटिस बोर्ड: मुख्य गेट पर तिरंगे गुब्बारों का सुंदर प्रवेश द्वार (आर्क) या स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं" बैनर लगा सकते हैं।
15 अगस्त पर शॉप कैसे सजाएं?
इस तरह से करें Eco-Friendly डेकोरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक का प्रयोग कम करके ईको-फ्रेंडली सजावट करें-
- पौधों के गमले में तिरंगे रिबन को बांधें।
- रिसाइकल्ड पेपर से बने झंडे और क्राफ्ट लगाएं।
- सूती कपड़े की तिरंगी झालर का इस्तेमाल करें।
बैलून डेकोरेशन
- शॉप के मुख्य गेट पर तीन रंगों का गुब्बारा आर्क लगाएं।
- काउंटरों और बिलिंग सेक्शन पर गुब्बारों के छोटे-छोटे क्लास्टर सजाएं।
- वहीं, आप शाम के समय दुकान की रौनक बढ़ाने के लिए ट्रांसपेरेंट बैलून के अंदर एलईडी लाइट डालकर उपयोग करें।
Continue reading on the app