बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप- उन्नति और लक्ष्य पहला मैच जीते:त्रिसा-गोपीचंद की जोड़ी अगले दौर में, मिक्स्ड डबल्स में भारतीय जोड़ियां हारीं
भारत के लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में लक्ष्य ने रोमानिया के कॉलिन्स फिलिमोन को 16-21, 21-8 और 21-4 से हराया। जबकि, विमेंस सिंगल्स में उन्नति हुड्डा ने म्यांमार की थेत हमतार थुजार को 22-20, 21-16 से हराया। अगले दौर में लक्ष्य का मैच स्विट्जरलैंड के टोबियास कुंजी और अमेरिका के गैरेट टैन के विजेता से होगा। उन्नति का मैच कनाडा की 19वीं वरीय खिलाड़ी मिशेल ली से होगा। त्रिसा-गोपीचंद ने अमेरिकी जोड़ी को हराया विमेंस डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने राउंड ऑफ 32 के मैच में अमेरिका की लॉरेन लैम और एलिसन ली को 21-15, 21-12 से हराया। जबकि, कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की जोड़ी को बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा के खिलाफ 7-21, 14-21 की पराजय झेलनी पड़ी। रोहन-शिवानी और सूर्या-अमृता की जोड़ियां हारीं मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की भारतीय जोड़ी को कनाडा के जोनाथन बिंग त्सान लाई और क्रिस्टल लाई ने 20-22, 21-19, 21-17 से 1 घंटे 8 मिनट में हराया। अशिथ सूर्य और अमृता प्रमुथेश की जोड़ी को तुर्किये के एम्रे सोनमेज और यासेमेन बेक्तास ने 21-16, 29-30, 22-24 से मात दी। ------------------------------------ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया; पीवी सिंधु भी जीतीं भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू ची को हरा दिया। आयुष ने मेंस सिंगल्स का यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से जीता। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए जेल से शिफ्ट किया जाएगा अस्पताल
इमरान खान को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इमरान खान को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का आदेश दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat








