Responsive Scrollable Menu

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए Kajari Teej 2026 पर करें ये 4 विशेष Rituals, नोट करें सही Date और मुहूर्त

हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का विशेष महत्व माना गया है। हर साल कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य व सुखी जीवन के लिए रखती है। 
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन से जोड़ा जाता है। कुछ जगहों पर कजरी तीज के मौके पर नीम के पेड़ की पूजा करने की भी परंपरा है। आइए आपको बताते हैं कब रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत?

कजरी तीज 2026
 - भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 31 अगस्त 2026, सोमवार को पड़ रही है।

 - तृतीया तिथि प्रारंभ- 30 अगस्त 2026, रविवार सुबह करीब 9 बजकर 36 मिनट पर।

 - तृतीया तिथि समाप्त- 31 अगस्त 2026, सोमवार, सुबह लगभग 8 बजकर 50 मिनट पर होगा।

कजरी तीज 2026 शुभ मुहूर्त
-अमृत चौघड़िया- सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक।
-शुभ चौघड़िया- सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
-लाभ चौघड़िया- दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से शाम 5 बजकर 8 मिनट तक।
-अमृत चौघड़िया- शाम 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक।

कजरी तीज पर करें ये 4 काम

 - कजरी तीज के दिन शिवलिंग पर शहद, दूध और दही अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करें। माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।

 - पूजा के समय भगवान शिव और माता पार्वती को वस्त्र अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक व्रत का संकल्प जरुर लें। फिर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें।

 - कजरी तीज के दिन माता पार्वती को सुहाग से संबंधित सामग्री की वस्तुएं अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होती है।

 - कजरी तीज के दिन नीम के पेड़ की पूजा करने का विधान है। इसलिए इस दिन विधिवत रुप से नीम के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनीं रहेगी। 

Continue reading on the app

Love Horoscope For 18 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 18 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।

आज का लव राशिफल: जानें आपकी राशि के सितारों का मूड और प्रेम जीवन के संकेत

मेष (Aries): पार्टनर के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। पुरानी बातें उठाने से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए साथ में शांत समय बिताएं।

वृषभ (Taurus): सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। जो लोग रिश्ते में हैं, उनका आपसी विश्वास और बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini): प्यार के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। काम की व्यस्तता के कारण साथी को समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

कर्क (Cancer): भावनात्मक रूप से दिन काफी खूबसूरत रहेगा। अपने पार्टनर से दिल की बात साझा करने के लिए आज का दिन बिल्कुल सही है।

सिंह (Leo): साथी के साथ किसी रोमांटिक डेट या वॉक का प्लान बन सकता है। आपकी लव लाइफ में उत्साह और नयापन देखने को मिलेगा।

कन्या (Virgo): छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी होने की संभावना है। स्पष्ट बातचीत और समझदारी से काम लें, चीजें जल्दी ठीक होंगी।

तुला (Libra): प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा मौका है।

वृश्चिक (Scorpio): पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। एक-दूसरे का सहयोग आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

धनु (Sagittarius): नए रिश्तों की शुरुआत के संकेत हैं। शादीशुदा जातकों के लिए दिन शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा।

मकर (Capricorn): पार्टनर से कोई सरप्राइज या खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आज आपसी केमिस्ट्री देखने लायक होगी।

कुंभ (Aquarius): किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने रिश्ते में शक न आने दें। साथी पर भरोसा रखें।

मीन (Pisces): रोमांस से भरा दिन रहेगा। दूर रह रहे पार्टनर का कॉल या मैसेज आपके दिन को और खास बना देगा।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: नितीश राणा की दिल्ली प्रीमियर लीग में विस्फोटक बैटिंग, फिर भी हारी टीम, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की रोमांचक जीत

Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हरा दिया. मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली की टीम 211 रन ही बना पाई. Sun, 23 Aug 2026 08:09:24 +0530

  Videos
See all

Hyderabad | 7 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढही! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:15:22+00:00

Nitin Nabin New Team: BJP की नवीन टीम से मिले PM मोदी, दिया मोदी मंत्र | UP Election 2027 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers