Responsive Scrollable Menu

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव लगभग 18 घंटे तक उनके घर की छत पर ही पड़ा रहा, क्योंकि बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को नीचे नहीं ला सके। रिश्तेदारों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बारी पंचायत के चिंतासाही गांव की है, जहां ब्राह्मणी और खरास्रोता नदियों में आई बाढ़ के कारण पिछले छह दिनों से कई परिवार पानी से घिरे हुए हैं।

मृतक की पहचान 61-वर्षीय हृषिकेश मल्लिक के तौर पर हुई है; उनकी मौत बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हुई। रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार ने शव को छत पर रखा, क्योंकि घर की निचली मंजिल लगभग चार फुट पानी में डूबी हुई थी। बृहस्पतिवार को जब पानी का स्तर कम हुआ, तो परिजन शव को नीचे लेकर आए।

परिवार का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन को सूचित करने और अंतिम संस्कार के लिए शव को बाहर निकालने में मदद मांगने के बावजूद, उन्हें कोई मदद नहीं मिली। मृतक के भतीजे अनिल मल्लिक ने कहा, हमने अपने चाचा के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासनिक सहायता मांगने के लिए बारी प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद हमने मदद के लिए इलाके में बचाव कार्यों में लगी मोटर से चलने वाली एक नाव के संचालक से संपर्क किया, लेकिन उसने कहा कि वह ऊंचे अधिकारियों के आदेश के बिना गांव नहीं जा सकता।

बाद में, एक स्थानीय समाज-सेवक ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने हेतु शव-वाहन का प्रबंध किया।

Continue reading on the app

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शटरिंग गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ओमैक्स के महाप्रबंधक आर. के. जैन ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे वृंदावन कोतवाली थाना क्षेत्र के रुक्मिणी विहार इलाके में स्थित ओमैक्स मॉल निर्माण स्थल पर हुई।

उस समय मजदूर चौथी मंजिल पर बाहर निकले हुए स्लैब के लिए कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। शटरिंग गिर जाने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया।

पुलिस व दमकल विभाग ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घायलों को मलबे में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि नेपाल निवासी मजदूर शिवराम (42) की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उनकी पहचान पश्चिम बंगाल के रफीकुल और आलम (दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच) के रूप में की गई है। दिलदार सिंह (40) की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। अन्य कई मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दमकल विभाग ने घटनास्थल पर छानबीन कर ली है और अब कोई अन्य मजदूर वहां दबा हुआ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शटरिंग गिरने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों की शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद ओमैक्स के महाप्रबंधक जैन ने भी परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को चिकित्सा उपचार और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मॉल का निर्माण करने वाली निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि चन्द्रशेखर शुक्ला ने एक बयान में घोषणा की कि कंपनी तीन मृत श्रमिकों में से प्रत्येक के परिजनों को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और सभी घायलों के चिकित्सा उपचार के अलावा, उनके आश्रितों को दो लाख रुपये प्रदान करेगी।

मृतकों के परिजन प्रत्येक परिवार के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में, जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से अनुमोदन के बाद क्रियान्वित की जा रही थी, लेकिन इसकी गहन जांच की आवश्यकता है कि यह घटना कैसे हुई और कहां चूक हुई। उन्होंने कहा कि इस जांच की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी जा रही है।

सिंह ने कहा कि जांच में शटरिंग गिरने के कारणों के साथ-साथ निर्माण के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी। यह भी सत्यापित किया जाएगा कि क्या शटरिंग तकनीकी विशिष्टताओं के अनुसार स्थापित की गई थी और क्या श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना की जवाबदेही तय की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट का कीर्तिमान, दिग्गजों के क्लब में आया नया नाम, 38 की उम्र में भी घातक

nathan lyon 600 international wickets: ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए मुकाबले में लियोन ने अपने 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए. वह यह कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवें गेंदबाज और शेन वॉर्न के बाद दूसरे स्पिनर हैं. Sun, 23 Aug 2026 16:26:47 +0530

  Videos
See all

Changing India : "उस वक्त मोदी जी बहुत खुश हो गए" -Pooja Chaurushi | #shorts #pmmodi #startupindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:08:07+00:00

AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh का आरोप, कहा- Jaunpur से स्कूल हो गए चोरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:08:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers