बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यात्रा करने वालों के लिए 1 सितंबर 2026 से शुल्क की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण ने हवाई अड्डे के लिए अगले पांच साल की शुल्क व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। इसके तहत उड़ान भरने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के शुल्क में बड़ी कटौती की गई है, हालांकि पहली बार एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों से भी शुल्क लिया जाएगा।
नई व्यवस्था में घरेलू उड़ान से जाने वाले यात्री को अब 300 रुपये का उपयोगकर्ता विकास शुल्क देना होगा। अभी यह शुल्क 550 रुपये है। यानी यात्रियों को 250 रुपये या करीब 45.5 प्रतिशत की राहत मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ान से जाने वाले यात्रियों के लिए यह शुल्क 1500 रुपये से घटकर 997 रुपये हो जाएगा। इसमें करीब 33.5 प्रतिशत की कमी हुई है।
वहीं, नई व्यवस्था में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए भी उपयोगकर्ता विकास शुल्क तय किया गया है। घरेलू यात्रियों से 125 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 426 रुपये लिए जाएंगे। पहले पहुंचने वाले यात्रियों पर इस तरह का शुल्क नहीं था। ये दरें 1 सितंबर या उसके बाद जारी होने वाले टिकटों पर लागू होंगी।
बता दें कि भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण ने 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक की चौथी शुल्क अवधि के लिए यह व्यवस्था मंजूर की है। हालांकि, निर्धारित शुल्क अधिकतम सीमा हैं और इन पर लागू कर अलग से देना होगा।
नई व्यवस्था में कुछ यात्रियों को शुल्क से छूट भी दी गई है। दो साल से कम उम्र के बच्चे, राजनयिक पासपोर्ट धारक, ड्यूटी पर तैनात विमान कर्मचारी और कुछ सरकारी काम से यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। एक ही टिकट पर 24 घंटे के भीतर आगे की यात्रा करने वाले पारगमन या स्थानांतरण यात्रियों को भी छूट दी गई है।
गौरतलब है कि विमानों के उतरने से जुड़े शुल्क में भी बदलाव किया गया है। 1 सितंबर से घरेलू उड़ानों के लिए उतरने का शुल्क 325 रुपये प्रति मीट्रिक टन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 455 रुपये प्रति मीट्रिक टन होगा। हालांकि, 80 से कम सीटों की क्षमता वाले कुछ घरेलू विमानों, विमान प्रशिक्षण उड़ानों, हेलीकॉप्टर और सैन्य विमानों को निर्धारित शर्तों के तहत छूट मिलेगी।
विमानों के खड़े रहने के मामले में पहले दो घंटे कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। यात्री सुविधा से जुड़ी कुछ सेवाओं के लिए घरेलू यात्रियों पर 75 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर एक अमेरिकी डॉलर का शुल्क तय किया गया है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, नियामक ने नई विमान सेवाओं और नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रोत्साहन योजना मंजूर की है। इसके तहत नए या कम सेवा वाले मार्गों पर परिचालन शुरू करने वाली पात्र विमान कंपनियों को उतरने के शुल्क में छूट मिल सकती है। मालवाहक विमान सेवाओं को भी कुछ प्रोत्साहन दिए जाएंगे।
बेंगलुरु एयरपोर्ट संचालक बीआईएएल के अनुसार, संशोधित दरें अगस्त 2029 तक लागू रहेंगी। इसके बाद टर्मिनल-2 के दूसरे चरण सहित प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति के आधार पर शुल्क में बदलाव किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि बड़ी परियोजनाओं से जुड़े अतिरिक्त शुल्क तभी लागू होंगे, जब संबंधित ढांचा पूरा होकर इस्तेमाल में आ जाएगा और नियामक की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होगी।
इस तरह नई व्यवस्था में एक तरफ प्रस्थान करने वाले यात्रियों को शुल्क में राहत मिली है, वहीं पहुंचने वाले यात्रियों पर नया शुल्क जुड़ा है। इसका वास्तविक असर यात्रियों के कुल हवाई किराये पर कितना पड़ेगा, यह विमान कंपनियों और टिकट में शामिल अन्य शुल्कों पर भी निर्भर करेगा।
Continue reading on the app
Rajniti : 6 घंटे लगतार प्रदर्शन..FIR भी दर्ज, अब क्या करेंगे राहुल गांधी? I Rahul Gandhi I Zee News
राहुल गांधी के धरने को आज पूरे 6 घंटे फिलहाल हो चुके हैं। मेरे सहयोगी सुमंत मेरे साथ लगातार बने हुए हैं। सुमंत अब आगे का प्लान ऑफ एक्शन क्या है कांग्रेस का? जो मांगे थी वो मान ली गई। खबर यह भी कि बाहर भाई अब खाने के पैकेट बटने लगे हैं। बिल्कुल देखिए अरंत खबर यही आ रही है कि फिलहाल राहुल गांधी और जितने भी नेता उनके साथ यहां बैठे हैं वो एफआईआर की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। अभी अंदर जो है ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही है और जो एफआईआर ड्राफ्ट किया जा रहा है उसमें साहिल उनके लॉयर जो हैं साक्षी खन्ना वो भी इस वक्त मौजूद हैं।
It has now been a full six hours since Rahul Gandhi began his sit-in protest. My colleague Sumant is with me. Sumant, what is the Congress party's plan of action moving forward? The demands have been met. There are also reports that food packets are now being distributed outside. Absolutely; the latest information is that Rahul Gandhi and the leaders accompanying him are currently waiting for a copy of the FIR. The drafting process is underway inside, and their lawyer, Sakshi Khanna, is also present while the FIR is being drafted.
#breakingnews #rahulgandhi #pelletguns #zeenews #priyankagandhi #congress
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Continue reading on the app