Responsive Scrollable Menu

आने वाले कुछ दिनों बाद शुक्र-बुध-सूर्य और मंगल बदलेंगे राशि, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, हर काम में होंगे सफल

सितंबर 2026 में शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल का राशि परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र 2 सितंबर को तुला, बुध 7 सितंबर को कन्या, सूर्य 17 सितंबर को कन्या और मंगल 18 सितंबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन, कर्क, तुला, मकर राशि वालों पर इन गोचरों का खास असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड से हारा भारत:पेनल्टी कॉर्नर पर गोल के मौके गंवाए, ऑस्ट्रेलिया से जीतना होगा

भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 का पहला मैच हार गई है। उसे वर्ल्ड नंबर-1 नीदरलैंड ने 2-0 के अंतर से हराया। इसी के साथ मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस हार के बाद इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच जीतना जरूरी हो गया है। जोकि 23 अगस्त को रात 10:30 बजे से खेला जाएगा। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में शुक्रवार को भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी। मेजबान टीम से यिबी यानसन और फ्रेंडरिक माटला ने एक-एक गोल किए। तीसरे मिनट में गोल, मेजबानों ने बढ़त बनाई नीदरलैंड्स की महिला टीम ने तेज शुरुआत की। सर्कल के अंदर सुशीला के पैर पर गेंद लगने के बाद नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यिबी यानसन ने इस मौके को गोल में बदल दिया। यानसन ने जोरदार ड्रैगफ्लिक लगाई, जो पोस्ट डिफेंडर के पैरों के बीच से निकलकर गोल में चली गई। यह टूर्नामेंट में यानसन का 7वां गोल है और उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं। हाफ टाइम तक भारत 0-1 से पीछे था हाफ टाइम तक भारतीय टीम 0-1 से पीछे चल रही थी। हालांकि, टीम ने शुरुआती मिनट में गोल खाने के बाद नीदरलैंड्स के हमलों का मजबूती से सामना किया। बिचु देवी और सविता ने दोनों क्वार्टर में कुछ शानदार बचाव किए। माटला ने गोलकर बढ़त दोगुनी की तीसरे क्वार्टर ने नीदरलैंड की फ्रेंडरिक माटला ने 38वें मिनट पर मिले पेनल्टी कॉर्नर पर जोरदार ड्रैग फ्लिक लगाकर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल दागा। तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 2-0 रहा। नवनीत का शॉर्ट, गोलकीपर के हेलमेट पर लगा 59वें मिनट में भारतीय टीम ने गोल का अच्छा मौका मिलाया। नवनीत कौर ने सेंटर से पास लिया और जोरदार हिट लगाई, लेकिन नीदरलैंड्स की गोलकीपर विनेंदाल ने शानदार बचाव किया। गेंद विनेंदाल के हेलमेट से टकराकर बाहर चली गई। इस बचाव के दौरान विनेंदाल को चोट लगी। वे कुछ समय बाद उठकर दोबारा गोलकीपिंग करने लगी। इस तरह आखिरी क्वार्टर गोल रहित रहा।

Continue reading on the app

  Sports

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से दी मात, कप्तान सलीमा बोलीं- 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे सुधार'

Netherlands beat India Women Hockey World Cup: नीदरलैंड्स ने महिला हॉकी विश्व कप 2026 के पूल ई मुकाबले में भारतीय टीम को 2-0 से हरा दिया. नीदरलैंड्स टीम के लिए यिब्बी यानसेन ने दूसरे और फ्रेडरिक मैटला ने 38वें मिनट में गोल दागे. भारतीय खिलाड़ियों ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन गोल करने के मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं. कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि टीम इस हार से सबक लेकर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच में जोरदार वापसी करेगी. Fri, 21 Aug 2026 23:28:17 +0530

  Videos
See all

राजपुर खुर्द में महिला से मारपीट, मचा हड़कंप! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:40:10+00:00

Viral Video: दूसरी महिला संग पकड़े गए पति, पत्नी ने मौके पर ही घेरा |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:40:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers