Responsive Scrollable Menu

राष्ट्रगीत का अपमान संयोग नहीं, सांप्रदायिक प्रयोग है : नकवी

राष्ट्रगीत का अपमान संयोग नहीं, सांप्रदायिक प्रयोग है : नकवी

Continue reading on the app

Mirza Fakhrul ने Bangladesh President पद की ली शपथ, कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल

वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लंबे समय से सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव रहे आलमगीर को जातीय संसद के कार्यवाहक अध्यक्ष कैसर कमाल ने बंगभवन के दरबार हॉल में पद की शपथ दिलाई। बंगभवन देश के राष्ट्राध्यक्ष का आधिकारिक कार्यालय-सह-आवास है।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान, विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान, पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस, कैबिनेट मंत्री, सेना के शीर्ष अधिकारी और कई अन्य अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद आलमगीर ने कैबिनेट में पांच नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब कैबिनेट में प्रधानमंत्री समेत कुल 55 सदस्य हैं।

बीएनपी के शमीम कैसर लिंकन और प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, नागरिक उड्डयन और पर्यटन राज्य मंत्री राशिदुज्जमान मिल्लत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीएनपी की स्थायी कमेटी के सदस्य अब्दुल मोइन खान, बांग्लादेश जातीय पार्टी के अध्यक्ष अंदलीव रहमान और बीएनपी सांसद सा चिंग प्रू ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले आलमगीर ने बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ा। आलमगीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष एवं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को हराया था। देश में इस पद के लिए 35 साल में पहली बार हुए चुनावी मुकाबले में 78 वर्षीय आलमगीर ने 255 मत प्राप्त किये थे, जबकि ओली अहमद को 88 मत मिले थे।

यह 1991 के बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा पहला चुनाव है, जिसमें मुकाबला हुआ है। इस पद के लिए पिछले कुछ दशकों में आमतौर पर सर्वसम्मति से या निर्विरोध चयन होता रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था।

संविधान के तहत, राष्ट्रपति का पद रिक्त होने के 90 दिनों के भीतर नये राष्ट्रपति का चुनाव किया जाना आवश्यक है। गत 12 फरवरी को हुए चुनाव में सत्ता में आई बीएनपी के पास वर्तमान में संसद में दो-तिहाई बहुमत है।

Continue reading on the app

  Sports

इमरान खान के सपोर्ट में कपिल देव-गावस्कर, 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के शहबाज सरकार से की 3 डिमांड

21 former captains support Imran Khan: सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 21 पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जेल में बंद इमरान खान के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार की मांग की है. कप्तानों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से जांच न कराने पर चिंता जताई है. उन्होंने इमरान खान की स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने, आंखों की रोशनी की खबरों की पारदर्शी पड़ताल करने और बिना रुकावट साप्ताहिक पारिवारिक मुलाकात की अनुमति देने की तीन प्रमुख मांगें रखी हैं. Sun, 23 Aug 2026 18:15:08 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu : जंगली हाथी का कार पर हमला | Elephant Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:15:39+00:00

UP में बुलडोजर एक्शन पर कवि की कविता, 'लठ्ठ बजेगा बाबा का' | Baba Ka Bulldozer | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers