Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand Congress ने CEO से की मुलाकात, Voter List से गलत तरीके से नाम हटाने का आरोप

कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित रूप से फर्जी आपत्तियों से वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में गए पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात एवं बाहरी ताकतों द्वारा थोक फर्जी फॉर्म-सात जमा कराकर मूल निवासियों, वैध मतदाताओं और यहां तक कि वर्तमान विधायकों के नाम भी मतदाता सूची से गायब कराए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी की जमीनी जांच में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आपत्तियां उन लोगों के नाम से दर्ज की गईं, जिन्होंने कोई शिकायत ही नहीं दी थी। रावत ने यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम पांच आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं, लेकिन एक ही नाम या पहचान पत्र से बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराए जाने के मामले भी सामने आए हैं। कांग्रेस ने ऐसे मामलों की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने ऊधमसिंह नगर जिले में ‘डेमोग्राफिकली/फोटो सिमिलर एंट्रीज’ (डीएसई/पीएसई) के नाम पर करीब 1.02 लाख मतदाताओं को संदिग्ध बताए जाने का मुद्दा भी उठाया। पार्टी ने आरोप लगाया कि इन मतदाताओं के संबंध में राजनीतिक दलों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और नाम हटाए जाने की आशंका बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से मांग की कि जब तक कथित फर्जी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच और सत्यापन पूरा नहीं हो जाता, तब तक फॉर्म-सात के आधार पर नाम हटाने की कार्रवाई को रोका जाए।

इसके अलावा, कांग्रेस ने नाम हटाने और फर्जी आपत्तियों की स्वतंत्र उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच एवं ऑडिट कराने की मांग भी की। कांग्रेस ने कहा कि 15 सितंबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले सभी फर्जी आपत्तियों को निरस्त किया जाए और यदि किसी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया गया है तो उसे तत्काल बहाल किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने आगाह किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरने से लेकर अदालत तक का रुख करेगी।

सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्णरूप से नियमानुसार की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिन जिलों में दावे एवं आपत्तियां अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं, वहां नौ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षक के तौर पर अतिरिक्त तैनाती की गयी है। पुरुषोत्तम ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के आयुक्तों को भी मतदाता सूची के पर्यवेक्षक के रूप में कार्य सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों को राजनीतिक दलों से नियमित बैठक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Continue reading on the app

Rajasthan Congress ने नगर निकाय और पंचायत चुनाव एकजुट होकर लड़ने का लिया संकल्प

राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता के साथ आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव लड़ने का शुक्रवार को संकल्प लिया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं की शुक्रवार को यहां बैठक हुई, जिसमें आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त जानकारी पर चर्चा की गई। प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नगर निकाय के चुनाव की उम्मीदवार के लिए जो ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं वे संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी को भिजवाए जाएंगे।

प्रवक्ता के अनुसार जिला स्तर पर गठित राजनीतिक मामलों की समिति इन आवेदनों पर गौर करेगी, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि वे भारतीय जनता पार्टी को नगर निकाय और पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में शिकस्त देने के लिये एकजुटता से काम करेंगे। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट, मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी व अन्य नेता तथा पदाधिकारी शामिल हुए।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस भारतीय क्रिकेटर का डेब्यू था सबसे अलग, बिना फर्स्ट क्लास खेले मिला था टेस्ट में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी से भी पहले एक ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिनके डेब्यू पर भी खूब चर्चा हुई है, लेकिन ये सचिन तेंदुलकर नहीं हैं. इस खिलाड़ी का नाम है पार्थिव पटेल. पार्थिव ने टीम इंडिया के लिए बिना एक भी रेड बॉल क्रिकेट खेले अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पार्थिव ने मजह 17 साल की उम्र में टेस्ट टीम की जर्सी पहनी थी. Sun, 23 Aug 2026 07:00:59 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:14:36+00:00

Viral Video | 3 साल की मासूम पर कुत्तों का हमला! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:17:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers