Responsive Scrollable Menu

Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति बने Mirza Fakhrul, बंगभवन में ली पद की शपथ

वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लंबे समय से सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव रहे आलमगीर को जातीय संसद के कार्यवाहक अध्यक्ष कैसर कमाल ने बंगभवन के दरबार हॉल में पद की शपथ दिलाई। बंगभवन देश के राष्ट्राध्यक्ष का आधिकारिक कार्यालय-सह-आवास है।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान, विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान, पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस, कैबिनेट मंत्री, सेना के शीर्ष अधिकारी और कई अन्य अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले आलमगीर ने बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ा। आलमगीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष एवं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को हराया था।

देश में इस पद के लिए 35 साल में पहली बार हुए चुनावी मुकाबले में 78 वर्षीय आलमगीर ने 255 मत प्राप्त किये थे जबकि ओली अहमद को 88 मत मिले थे। यह 1991 के बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा पहला चुनाव है जिसमें मुकाबला हुआ है। इस पद के लिए पिछले कुछ दशकों में आमतौर पर सर्वसम्मति से या निर्विरोध चयन होता रहा है।

Continue reading on the app

पाकिस्तान की शर्मनाक हार, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

PAK vs ENG: जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से धूल चटा दी है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 171 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाकर 238 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में भी सिर्फ 135 रनों पर सिमट गई है. इस तरह पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी हार मिली है. 

पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहली पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. पाकिस्तान के लिए पहली पारी में अब्दुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली और इमाम-उल-हक ने 42 रन बनाए. वहीं मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सलमान अली आगा ने सिर्फ 21 रन बनाए, जबकि तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने 14 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 12 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट छू नहीं सका. पाकिस्तान के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही कि टीम के कप्तान शान मसूद और इन-फॉर्म बल्लेबाज सऊद शकील जल्दी पवेलियन लौट गए. दोनों ही बल्लेबाज सिर्फ 5-5 रन बनाए. 

जोश टंग-ओली रॉबिन्सन ने 5-5 विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी को किया ध्वस्त

लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज ने पूरी तरह से सरेंडर कर कर दिया. पहली पारी में इंग्लैंड के दोनों तेज गेंदबाज टंग और रॉबिन्सन ने मिलकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और सभी 10 विकेट हासिल किए. जोश टंग घातक गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 5 विकेट चटकाए. जबकि ओली रॉबिन्सन ने सिर्फ 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

Continue reading on the app

  Sports

फोर्टिस ने शुरू किया ‘फिट गुरुग्राम’ अभियान, 4 अक्टूबर को होगी मैराथन; रजिस्ट्रेशन 22 से शुरू

फोर्टिस हॉस्पीटल गुरुग्राम ने शुक्रवार 21 अगस्त को हेल्थ एवं वैलेनस मूवमेंट लॉन्च किया है, जो मिलेनियम सिटी में एक्टिव लिविंग और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देगा। फिट गुरुग्राम इसे नाम दिया है, जिसमें मुख्य 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन है। Fri, 21 Aug 2026 19:40:34 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद Pellet Gun Case में FIR दर्ज | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:17:24+00:00

15 वर्षीय नाबालिग ने चलाई कार, सामने वाली गाड़ी में मारी टक्कर #viralvideo #noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers