Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:7 घंटे का पंजाब बंद, बुजुर्ग को थप्पड़ मारे, दूल्हे की गाड़ी रोकी; कार ने दंपती-बेटी को कुचला; 3 सेकेंड में 2 ग्रेनेड फटे

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर पंजाब बंद से जुड़ी रही। सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई और पूर्व सीएम बेअंत सिंह मर्डर केस के दोषी जगतार हवारा की पैरोल को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने प्रदर्शन किया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सिखों की रिहाई के लिए 7 घंटे पंजाब बंद, कार सवार को थप्पड़ मारा कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार (21 अगस्त) को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा गया। बंद के दौरान बसों के साथ सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहे। हालांकि ट्रेनों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद किया गया था। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस भी हुई। मोहाली में निहंगों ने पिज्जा शॉप बंद कराई। इसे साथ अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे पटियाला में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची। जालंधर में प्रदर्शनकारी ने कार सवार को थप्पड़ मार दिया था। कार सवार अस्पताल जा रहा था। रास्ते में रोकने को लेकर विवाद हो गया। वहीं, फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों ने AAP विधायक डिंपी ढिल्लों की बस को रोक दिया था। इस बीच चंडीगढ़ BJP के स्टेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। (पढ़ें पूरी खबर) 2. बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे कपल-बेटी की मौत जालंधर के फिल्लौर में शुक्रवार सुबह धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे एक्टिवा सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी को कार ने उड़ा दिया। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने इतनी जोर से टक्कर मारी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। परिवार अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ एक्टिवा और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह दर्शन करने गया था। वापस लौटते समय हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच हादसे हो गया। हादसे के बाद घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. बिल्डर ऑफिस के बाहर फायरिंग, VIDEO सामने आया मोहाली के जीरकपुर में एक बिल्डर के ऑफिस पर शुक्रवार सुबह 11 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दो हथियारबंद बदमाश प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे और तीन राउंड फायर किए। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। एक बाइक से उतरने ही फायरिंग करने लगा और बाद में दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डर अमित दुआ के मुताबिक, उन्हें पिछले करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनसे 5 करोड़ रुपए मांगे जा रहे थे। उनके परिवार के सदस्यों को भी वाट्सअप कॉल के जरिए धमकियां दी जा रही थीं। उधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, फायरिंग के पीछे धमकी, प्रॉपर्टी विवाद या किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. PAK बॉर्डर से 1Km दूर घर पर 3 सेकेंड में 2 ग्रेनेड फटे अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर से एक किमी दूर स्थित एक घर में ग्रेनेड से हमला हुआ है। बाइक पर सवार 2 नकाबपोश हमलावरों ने ये ग्रेनेड फेंके। इससे 3 सेकेंड के भीतर 2 बार धमाके हुए। इन धमाकों से घर को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के शीशे टूट गए। हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज सुनकर एक युवक और कुत्ता भी दौड़ता हुआ नजर आया। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना रामदास क्षेत्र के जट्टा गांव की है। यहां सबसे पहले सेना के जवान घर में पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। (पढ़ें पूरी खबर) 5. अब नहीं लगेगा फ्री पेट्रोल का लंगर, परमिशन न मिलने तक रोक चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और 7 में आज पेट्रोल का फ्री लंगर नहीं लगेगा। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कहा है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती, तब तक फ्री पेट्रोल का लंगर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि फिलहाल पेट्रोल लेने के लिए कहीं भी भीड़ एकत्र न करें। राकेश ने कहा कि पिछले कार्यक्रम (18 अप्रैल) के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंच गए थे। बारिश के कारण स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी। बड़ी संख्या में वाहन एक जगह जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में बिना अनुमति दोबारा कार्यक्रम करना ठीक नहीं होगा। राकेश ने कहा कि पुलिस और प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही पेट्रोल के लंगर की अगली तारीख घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुमति मिलते ही लोगों को जल्द इसकी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान 21 से 23 अगस्त तक पेट्रोल का लंगर लगाने की पहले की गई घोषणा लागू नहीं होगी। (पढ़ें पूरी खबर) 6. BSF जवान का हार्ट अटैक से निधन, पक्का घर बनाने का सपना अधूरा रह गया पठानकोट के सैली कुलियां में शुक्रवार को BSF जवान सतीश कुमार (23) का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा उनके घर पहुंचा। BSF की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर और हवा में फायर कर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सतीश कुमार पश्चिम बंगाल में BSF की 176वीं बटालियन में तैनात थे। बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर पठानकोट लाया गया। सतीश कुमार बेहद गरीब परिवार से थे। उनके पिता रिक्शा चलाते हैं, जबकि माता दिव्यांग हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं और पूरा परिवार एक छोटे से कमरे में रहता है। परिवार के मुताबिक, सतीश ने बिना किसी सिफारिश या आर्थिक सहारे के अपनी मेहनत के दम पर सेना में जगह बनाई थी। इसके लिए उन्होंने दौड़ की तैयारी की और रेहड़ी पर काम भी किया। उनकी मेहनत ने उन्हें परिवार का सहारा बनाया था। परिवार ने बताया कि सतीश करीब एक महीने पहले पुलिस वेरिफिकेशन के सिलसिले में घर आए थे। उस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई थी कि अब अपनी कमाई से परिवार के लिए एक पक्का मकान बनवाएंगे। परिवार के लिए यह सपना अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि सतीश हमेशा के लिए चले गए। (पढ़ें पूरी खबर) 7. सिख विरोधी दंगों के दोषी को रोल मॉडल बताने पर घिरी कांग्रेस हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बेटे और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने 1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार के निधन पर उन्हें देश के लिए मिसाल बताया। उनके इस बयान के बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस को घेर लिया। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, दंगा पीड़ितों के केस लड़ने वाले एडवोकेट एचएस फुल्का और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बयान की आलोचना की। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सिखों के प्रति मानसिकता आज भी नहीं बदली है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने 1984 सिख दंगों का दोषी ठहराया था, कांग्रेस के नेता उसे देश और पार्टी के लिए मिसाल बता रहे हैं। इसे लेकर पंजाब की राजनीति में कांग्रेस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दीपेंद्र हुड्‌डा ने सज्जन कुमार के निधन पर कहा कि उनके जाने से राजनीतिक क्षितिज पर ऐसी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार का लोगों से जुड़ाव और दिल्ली के विकास में योगदान याद किया जाएगा। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। (पढ़ें पूरी खबर) 8. BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी चंडीगढ़ स्थित भाजपा के स्टेट ऑफिस के आधिकारिक ई-मेल पर आज धमकी भरा संदेश आया। इसमें 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। साथ ही 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने और शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। ई-मेल में ‘21 अगस्त पंजाब बंद’ और ‘31 अगस्त स्कूल बंद’ जैसे संदेश लिखे हैं। भेजने वाले ने पंजाब को खालिस्तान से जोड़ते हुए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। संदेश में कहा गया है कि जिन शहरों में 21 अगस्त को बंद नहीं होगा, वहां बम धमाके किए जाएंगे। भाजपा कार्यालय को मिले इस ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर 1 अप्रैल 2026 को संदिग्ध विस्फोटक हमला हुआ था। हमलावरों ने कार्यालय के पास छोटा क्रूड बम/ग्रेनेड फेंका था, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। घटना के बाद पुलिस, स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों और NIA की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। (पढ़ें पूरी खबर) 9. 10वीं के स्टूडेंट की मौत, गला घोंटने की आशंका, CCTV में दिखे 2 युवक अमृतसर के जबोवाल गांव में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। गुरसेवक सिंह 10वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल का होनहार खिलाड़ी भी बताया जा रहा है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल है। गुरसेवक सिंह का शव संदिग्ध हालात में मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में किशोर की मौत गला घोंटने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें 2 युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम हिस्सा बनाया है और इसमें नजर आ रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दोनों युवक घटना में शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. ATM तोड़ने पहुंचे बदमाशों का प्लान अलार्म ने बिगाड़ा जगराओं के सुधार बाजार में शुक्रवार तड़के ATM लूटने पहुंचे नकाबपोश बदमाशों की पूरी प्लानिंग एक अलार्म की आवाज ने चौपट कर दी। सुबह करीब सवा 3 बजे बदमाश ICICI बैंक के ATM में घुसे और मशीन से छेड़छाड़ कर कैश निकालने की कोशिश शुरू कर दी। वे ATM तोड़ने में जुटे ही थे कि अचानक अलार्म बज उठा। सायरन सुनते ही बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और कैश तक पहुंचे बिना ही वहां से फरार हो गए। दरअसल, बदमाशों ने ATM मशीन को नुकसान पहुंचाकर उसके अंदर रखा कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन मशीन टूट नहीं सकी। इसी दौरान अलार्म एक्टिव हो गया। सायरन ने आसपास मौजूद लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची और ATM के साथ आसपास के इलाके की जांच की। समय रहते अलार्म बजने से ATM में रखा कैश लुटने से बच गया। अब पुलिस के लिए चुनौती उन नकाबपोशों तक पहुंचना है। थाना सुधार के SHO कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ नकाबपोश युवक ATM में दाखिल हुए थे और मशीन तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अलार्म बजते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की संख्या, पहचान और उनके फरार होने की दिशा का पता लगाया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

कर्नाटक : अपार्टमेंट मालिकों और निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा की पहल, विधानसभा में नया विधेयक पेश

कर्नाटक : अपार्टमेंट मालिकों और निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा की पहल, विधानसभा में नया विधेयक पेश

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा काम ट्रॉफी जिताना है, लाइक्स व्यूज पानी नहीं', प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने सुनाई खरी-खरी

Gautam Gambhir Press Conference: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. गंभीर ने आलोचकों को करार जवाब देते हुए साफ कहा कि उनका काम टीम को चैंपियन बनाना है न कि व्यूज और लाइक्स बटोरना. कोच ने टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बयान दिया. Sat, 22 Aug 2026 14:05:34 +0530

  Videos
See all

Imran Khan News Live | Pakistan News | Pak Former PM इमरान खान को लेकर आई बड़ी खबर | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:40:30+00:00

Breaking News: CJP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज | CJP Workers Case | FIR | Jaipur Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers