Responsive Scrollable Menu

अब इस देश में भी शुरू हुआ GenZ का विरोध प्रदर्शन, छात्रा की मौत के खिलाफ राजधानी में इकट्ठा हुए सैकड़ों छात्र

बांग्लादेश, नेपाल और नई दिल्ली के बाद वियतनाम में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है. दरअसल, वियतनाम की राजधानी हनोई में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद इंसाफ की मांग को लेकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. युवाओं का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है.  

वियतनामी सरकार ने जारी की ये निर्देश

वियतनामी सरकार ने घरेलू अशांति की आशंका को देखते हुए वहां की मीडिया के लिए आतंरिक निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि नई दिल्ली में हुए जेन-जी प्रदर्शन से जुड़ी खबरों के कवरेज पर सावधानी बरतें.

GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- GenZ में बढ़ रही कोरियन कल्चर की लहर, आखिर सोशल मीडिया में ऐसा क्या देख रहे बच्चे?

समझिए क्या है पूरा मामला?

बता दें, वियतनामी की राजधानी हनोई में कुछ महीने पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में एक रईस राजनेता की कार ने 18 साल की एक छात्रा को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. परिवार और युवाओं का आरोप है कि रसूखदार होने की वजह से उस राजनेता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक मीना को इंसाफ नहीं मिला है. इसी गुस्से में वहां के छात्र और युवा सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं. 

GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अब इस देश में भी GenZ ने किया तख्तापलट, युवाओं के साथ-साथ मिलिट्री-पैरा मिलिट्री ने भी सड़क पर किया जबरदस्त प्रदर्शन

'ट्री 55' के सामने युवा कर रहे प्रदर्शन

इस विरोध प्रदर्शन की खास बात ये है बड़े दफ्तरों की बजाय, हनोई में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए 'ट्री 55' नाम के एक पेड़ को चुना है. हनोई के युवा बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं. मीना की याद में उस पेड़ के पास फूल चढ़ा रहे हैं. युवाओं के शांत लेकिन मजबूत विरोध प्रदर्शन के जरिए वह सरकार और प्रशासन पर इंसाफ के लिए दबाव बना रहे हैं.

GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- GenZ Protest: अब इस देश में शुरू हुआ जेन-जी प्रदर्शन, अब तक एक की मौत; क्या यहां पर भी हो सकता है तख्तापलट?

GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Nepal Gen Z Protest: नेपाल में तख्तापलट का संकट! देश छोड़कर भाग सकते हैं PM केपी शर्मा ओली

 

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने 20 अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के प्रमुखों से की मुलाकात, भारत को वैश्विक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में भारत के 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और संस्थापकों (फाउंडर्स) के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तेजी से बढ़ती क्षमता की सराहना करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए अधिक सहयोग और नवाचार पर जोर दिया।

इस बैठक में उन स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि शामिल हुए जो रॉकेट निर्माण, पुन: उपयोग योग्य अर्ध-क्रायोजेनिक प्रक्षेपण यान, उपग्रह तकनीक, वैमानिकी इलेक्ट्रॉनिक्स, उन्नत प्रणोदन प्रणाली, अंतरिक्ष एवं रक्षा खुफिया समाधान, अंतरिक्ष मलबा हटाने की तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित मौसम और जलवायु पूर्वानुमान जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

स्टार्टअप संस्थापकों ने प्रधानमंत्री को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में हुई तेज प्रगति के बारे में जानकारी दी और भविष्य के लिए अपनी योजनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनियों ने स्वदेशी तकनीक और क्षमताओं के विकास में वर्षों की मेहनत और निवेश किया है। साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलने और विभिन्न नीतिगत सुधारों के लिए केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार के सहयोग और कंपनियों के बीच बढ़ती भागीदारी के कारण एक मजबूत अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी टीमें बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं।

स्टार्टअप प्रमुखों ने याद किया कि जब सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी सहभागिता के लिए खोला था, तब इससे उद्योग जगत में नया उत्साह पैदा हुआ और भारतीय कंपनियों के लिए अनेक अवसर खुले। उन्होंने यह भी बताया कि अब कई उद्योग और संस्थान निजी अंतरिक्ष कंपनियों द्वारा विकसित तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप संस्थापकों के साहस, नवाचार और पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी कंपनियों द्वारा प्रदर्शित आत्मविश्वास ने अंतरिक्ष क्षेत्र को उदारीकृत करने के निर्णय को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों के पास अंतरिक्ष कार्यक्रमों में बड़े निवेश करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं या वे ऐसे निवेश को प्राथमिकता नहीं देते। ऐसी स्थिति भारत के लिए एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करती है, जिससे वह वैश्विक अंतरिक्ष उद्योग में अपनी स्थिति को तेजी से मजबूत कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनियों को अपनी तकनीकों के नए उपयोग तलाशने और ऐसे समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया जो आम लोगों के जीवन को आसान बना सकें। उन्होंने अंतरिक्ष स्टार्टअप्स और अन्य क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि अंतरिक्ष मलबा प्रबंधन पर काम करने वाली कंपनियां पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के साथ साझेदारी कर सकती हैं, ताकि उनकी तकनीक का व्यापक उपयोग हो सके। इसी तरह कृषि क्षेत्र से जुड़ी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियां कृषि विश्वविद्यालयों और सरकारी विभागों के साथ मिलकर किसानों को बेहतर निर्णय लेने, मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा काम ट्रॉफी जिताना है, लाइक्स व्यूज पानी नहीं', प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने सुनाई खरी-खरी

Gautam Gambhir Press Conference: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. गंभीर ने आलोचकों को करार जवाब देते हुए साफ कहा कि उनका काम टीम को चैंपियन बनाना है न कि व्यूज और लाइक्स बटोरना. कोच ने टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बयान दिया. Sat, 22 Aug 2026 14:05:34 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Lathicharge : बर्बरता पर खामोश राहुल-हेमंत! | Hemant Soren | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T09:13:19+00:00

Pune Event Controversy: Rahul Gandhi के कार्यक्रम पर Influencer Rhea Khanolkar का बड़ा दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T09:13:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers