Responsive Scrollable Menu

पंजाब में आज बंद हैं स्कूल, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित; जानें पूरा अपडेट

पंजाब में 'कौमी इंसाफ मोर्चा' द्वारा 'बंदी सिंहों' की रिहाई की मांग को लेकर आज, 21 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है. इस बंद के कारण पंजाब के निजी स्कूल बंद हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी की कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

The post पंजाब में आज बंद हैं स्कूल, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित; जानें पूरा अपडेट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Imran Khan की PIMS में हुई मेडिकल जांच, अस्पताल से वापस Adiala Jail भेजे गए

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 21 अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार सुबह सरकारी ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (पीआईएमएस) में चिकित्सा जांच के बाद रावलपिंडी की अडियाला जेल वापस भेज दिया गया। चिकित्सा जांच के दौरान अल-शिफा अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद रहे। सरकार ने यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में, खान के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता जुल्फी बुखारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के ‘शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल’ में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के 18 अगस्त के आदेश के अनुपालन में की गई, जिसमें खान को दो दिन के भीतर अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। अदालत के समक्ष पेश की गई एक चिकित्सीय रिपोर्ट में कहा गया था कि वह ‘‘लेवल थ्री प्लस एंग्जायटी’’ (बेचैनी, घबराहट और चिंता) की समस्या से जूझ रहे हैं।

‘‘लेवल थ्री प्लस एंग्जायटी’’ का मतलब है बहुत अधिक या गंभीर चिंता, बेचैनी और घबराहट होना जिसकी वजह से रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं, शरीर पर बहुत अधिक तनाव पड़ता है और स्पष्ट रूप से सोचने की क्षमता पर असर पड़ता है। सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने खान को शिफा अस्पताल न ले जा पाने के लिए पीटीआई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अल-शिफा अस्पताल के रास्ते में और उसके बाहर पीटीआई कार्यकर्ताओं की वजह से बनी सुरक्षा स्थिति को देखते हुए खान को पीआईएमएस ले जाया गया और मेडिकल जांच में वह स्वस्थ पाए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच पीआईएमएस अस्पताल में की गई, जहां अल-शिफा अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद थे।

खान रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें पांच अगस्त, 2023 को भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Dhruv Jurel Century: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में शतक लगाकर रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार खेली गई ऐसी पारी

India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाया. ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा ही शतक है. Mon, 24 Aug 2026 16:41:24 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain In Gurugram | गुरुग्राम में भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, कई जगहों पर जलभराव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:38+00:00

OP Rajbhar on Sugar Price Hike: चीनी के दाम में बढ़ोतरी पर मंत्री राजभर का ऐलान | Sugar Price News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers