Responsive Scrollable Menu

Keshav Prasad Maurya ने जापानी कंपनियों को UP में Investment के लिए बुलाया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जापानी कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और जापान के बीच यहां एक कारोबारी संपर्क कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी और वैश्विक बाजार तक पहुंच के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गयी।

मौर्य ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के खाद्य उत्पाद दुनिया भर में खाने की मेज तक पहुंचे।’’ उन्होंने कहा कि जापान की प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता राज्य के कृषि उत्पादों में मूल्यवर्धन करने, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। मौर्य ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने निवेश-अनुकूल नीतियों, प्रोत्साहनों और आधुनिक लॉजिस्टिक का मजबूत तंत्र तैयार किया है। हम जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश, नवाचार और विकास के लिए आमंत्रित करते हैं।’’ भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कृषि क्षमता, औद्योगिक आधार और प्रतिभाशाली मानव संसाधन जापानी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसी व्यावहारिक साझेदारियां विकसित करनी चाहिए, जो प्रौद्योगिकी, निवेश और कौशल को स्थानीय अवसरों से जोड़ें और दोनों पक्षों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण करें।’’ कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी, स्थानीयकरण, आपूर्ति श्रृंखला और बाजार तक पहुंच को जापान-उत्तर प्रदेश सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया।

Continue reading on the app

पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, वीडियो में देंखे दक्षिणी इलाकों में महसूस हुए तेज झटके; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, वीडियो में देंखे दक्षिणी इलाकों में महसूस हुए तेज झटके; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड ने तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा, जो रूट की कप्तानी का धमाकेदार आगाज

England thrash Pakistan: जो रूट ने इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी दूसरी पारी का धमाकेदार आगाज किया है. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों के भीतर पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और दूसरी पारी में मात्र 135 रनों पर ढेर हो गई. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है. Fri, 21 Aug 2026 20:55:59 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Hike: चीनी के दाम में बड़ा उछाल! इथेनॉल नहीं ये है असली वजह | N18V | Ethanol | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:45:08+00:00

Jantar Mantar Reservation Hatao Andolan में पहुंचे बुजुर्ग ने जातीय भेदभाव पर उठाया सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers