Reservation Hatao Andolan: जंतर-मंतर पर जुटे लोग, रामलीला मैदान में 500 लोगों को प्रदर्शन की अनुमति
Reservation Hatao Andolan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। प्रदर्शनकारी आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और यूजीसी के नियमों समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के स्थान को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए NOC जारी किया गया है।
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दी स्थिति स्पष्ट
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। प्रदर्शनकारियों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि आंदोलन के लिए अनुमति देने में देरी की गई। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान में अनुमति दी गई है।
पुलिस की ओर से इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
PUBLIC NOTICE
— Delhi Police (@DelhiPolice) August 21, 2026
The office bearers of Reservation Hatao Andolan have been intimated through this official communication. All are requested to adhere the lawful instructions and remain peaceful.@lokniwasdelhi#DPUpdates pic.twitter.com/Z5vqaLdH8i
रामलीला मैदान में 500 लोगों तक प्रदर्शन की अनुमति
दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, दरियागंज के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, हर्ष दुबे और अभिषेक अग्निहोत्री (Reservation Reform Movement) को रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी गई है।
NOC के तहत प्रदर्शन में अधिकतम 500 लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस की अनुमति के अनुसार, प्रदर्शन 21 अगस्त को शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा सकेगा। हालांकि, अनुमति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान जुलूस निकालने या किसी स्थान पर ठहराव की अनुमति नहीं है।
पहले अनुमति देने से किया गया था इनकार
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन के आयोजकों को पहले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुमति में कथित देरी को लेकर विरोध जताया गया। अब दिल्ली पुलिस की ओर से NOC जारी किए जाने के बाद प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान को अधिकृत स्थान बताया गया है।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से की शांति बनाए रखने की अपील
दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक सूचना में कहा है कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों की ओर से समय-समय पर दिए जाने वाले सभी निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। नियमों या शर्तों का उल्लंघन होने की स्थिति में NOC को किसी भी समय रद्द किया जा सकता है।
पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सूचना साझा करते हुए सभी संबंधित लोगों से कानून का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है। यह पत्र संबंधित कमला मार्केट थाना के माध्यम से भेजा गया है। इसकी प्रतियां एसीपी कमला मार्केट और संबंधित थाने को भी उपलब्ध कराई गई हैं।
तीखे और चटपटे स्वाद वाली राजस्थानी प्याज-मिर्ची की सब्जी, जानिये बनाने का तरीका
राजस्थानी प्याज और मिर्ची की सब्जी बनाने की आसान विधि. यह कम सामग्री में जल्दी तैयार होती है और बाजरे की रोटी के साथ स्वादिष्ट लगती है. तो राजस्थानी खाने का स्वाद अपनी रसोई में लेना चाहते हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18







