मोमोज के साथ शौक से खाते हैं मेयोनीज? ICMR और NIN के एक्सपर्ट्स ने बताया Mayonnaise किन 3 बीमारियों की बन सकती है वजह
Mayonnaise Khane Ke Nuksan: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय पोषण संस्थान ने कमर्शियल मेयोनेज को अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की सूची में डाला है. ICMR और NIN ने तैयार रिपोर्ट में बताया है कि यूपीएफ फूड्स का शरीर पर क्या असर पड़ता है.
The post मोमोज के साथ शौक से खाते हैं मेयोनीज? ICMR और NIN के एक्सपर्ट्स ने बताया Mayonnaise किन 3 बीमारियों की बन सकती है वजह appeared first on News24 Hindi.
Parenting Tips: पॉकेट मनी से शॉपिंग तक, बच्चों को पैसे की समझ सिखाएं इन 8 आसान तरीकों से
Parenting Tips: बच्चों को पैसे की समझाने देने के लिए किसी खास क्लास की जरूरत नहीं है। घर पर रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों के जरिए भी उन्हें बचत, खर्च और जरूरत की चीजों के बारे में बताया जा सकता है।
पेरेंट्स एक्टिविटीज की मदद से बच्चों को समझा सकते हैं कि पैसे सीमित होते हैं और हर पसंद की चीज तुरंत खरीदना जरूरी नहीं होता। जानें आसान गेम से बच्चों को बचत और सही खर्च सिखाने के 8 तरीके।
1. पॉकेट मनी का छोटा बजट बनाएं
बच्चे को तय रकम पॉकेट मनी के तौर पर दें। उससे पूछें कि वह इसमें से कितना खर्च करना और कितना बचाना चाहता है। इससे बच्चे को पैसे संभालने की शुरुआती समझ मिलेगी।
2. सेविंग जार या पिगी बैंक रखें
बच्चे के लिए एक अलग गुल्लक या सेविंग जार रखें। उसे मिलने वाले पैसों में से कुछ हिस्सा उसमें जमा करने के लिए कहें। समय के साथ जब बच्चा अपनी बचत बढ़ती देखेगा, तो उसे पैसे बचाने की अहमियत समझ आएगी।
3. शॉपिंग में बच्चे को शामिल करें
किराने की खरीदारी के समय बच्चे को छोटी जिम्मेदारी दें। उसे बताएं कि आपके पास एक तय बजट है और उसी में जरूरी सामान लेना है। इससे वह सीखेगा कि पैसे खर्च करते समय चीजों की जरूरत और कीमत दोनों देखनी चाहिए।
4. जरूरत और मनपसंद चीज में फर्क बताएं
बच्चे को आसान उदाहरणों से समझाएं कि स्कूल की कॉपी जरूरी है, जबकि कोई खिलौना या चॉकलेट सिर्फ मनपसंद चीज हो सकती है। यह फर्क समझना बच्चों के लिए काफी काम की सीख है।
5.घर पर बनाएं फैमिली बजट
घर पर एक छोटा-सा गेम खेलें। बच्चे को कुछ काल्पनिक पैसे दें और राशन, पढ़ाई, घूमना या खिलौने जैसी चीजों के विकल्प दें। फिर उससे पूछें कि वह पैसे कहां खर्च करेगा। इससे बच्चों को सही चुनाव करना सीखने में मदद मिलेगी।
6. पसंद की चीज के लिए बचत करवाएं
अगर बच्चे को कोई खिलौना या किताब पसंद है, तो उसे तुरंत खरीदने के बजाय उसके लिए थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाने को कहें। इससे बच्चा समझेगा कि किसी चीज को पाने के लिए इंतजार करना और बचत करना भी जरूरी है।
7. सिक्कों और नोटों से कराएं प्रैक्टिस
घर पर छोटा-सा दुकान वाला गेम खेल सकते हैं। बच्चे को नकली पैसे देकर सामान खरीदने और पैसे देने की प्रैक्टिस कराएं। इस तरह खेल-खेल में उसे नोट, सिक्के और उनकी कीमत समझने में आसानी होगी।
8. बचत का लक्ष्य तय करें
बच्चे के साथ मिलकर एक छोटा लक्ष्य तय करें। जैसे कोई खिलौना, किताब या गेम खरीदने के लिए कितने पैसे बचाने हैं। हर बार बचत होने पर उसे बताएं कि वह अपने लक्ष्य के कितने करीब पहुंच गया है। इससे उसका उत्साह भी बना रहेगा।
बच्चों को पैसे सिखाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों को पैसे की समझ देने का मतलब हर खर्च पर रोक लगाना नहीं है।
- उम्र के हिसाब से पैसे की कीमत, बचत और सही जगह खर्च करने के बारे में बताएं।
- आप भी जरूरत के हिसाब से खर्च और बचत करने की आदत डालें।
यह भी पढ़ें: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये 10 चटनियां, हर डिश के साथ जमेगी जोड़ी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
Haribhoomi








