छोटे घर में सोफा भी चाहिए,बेड भी? ₹15 हजार के अंदर ये डिजाइन आएंगे काम
Sofa Cum Bed Price: छोटे घर में जगह बचानी है तो सोफा कम बेड बेहतर विकल्प हो सकता है। Amazon पर ₹15,000 से कम में मिल रहे शानदार सोफा बेड डिजाइन की डील्स देखें जो बजट के साथ मॉडर्न फर्नीचर का ध्यान रखेंगी।
Vrindavan में निर्माणाधीन Omaxe Mall का लिंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन के रुक्मणि विहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल का लिंटर डालते समय शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओमैक्स मॉल के नाम से बन रही इमारत में सुबह करीब सात बजे हादसा हुआ।
शटरिंग गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया और घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि नेपाल के रहने वाले श्रमिक शिवराम (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के त्वरित प्रतिक्रिया दल के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों अज्ञात मजदूरों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। पश्चिम बंगाल निवासी दिलदार सिंह (40) की हालत बेहद गंभीर होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अन्य मजदूरों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है। मृतक शिवराम की रिश्तेदार मनीषा ने बताया कि वह छह अगस्त को वृंदावन आया था और सात अगस्त से काम कर रहा था। मॉल के प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि साइट पर चार दर्जन से अधिक मजदूर और कारीगर काम करते हैं, हालांकि रात में कुछ ही काम पर आए थे।
उनके अनुसार, छत पर कंक्रीट डालते समय छज्जे की शटरिंग गिरने से यह हादसा हुआ। प्रबंधन घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।
इनमें एक नेपाल और दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि एक गंभीर घायल भी पश्चिम बंगाल का है। दमकल विभाग ने घटनास्थल की पूरी जांच कर ली है और अब कोई अन्य मजदूर मलबे में दबा नहीं है।
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर शटरिंग के काम में गड़बड़ी की आशंका है और पीड़ित परिवारों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ओमैक्स के जनरल मैनेजर आरके जैन ने भी परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








