उत्तराखंड में महिला और ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान, 13 गांवों में खुलेगा राज्य स्तरीय मार्केटिंग सेंटर
देहरादून में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला उद्यमियों, लखपति दीदियों और ग्रामीण कारोबार से जुड़े लोगों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव को और मजबूत करना है.
13 गांवों में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
मुख्यमंत्री ने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांवों में राज्य स्तरीय विपणन केंद्र स्थापित करने की घोषणा की. इन केंद्रों के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की कोशिश होगी. इससे स्थानीय उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ महिला समूहों की आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.
13 हजार से अधिक उद्यमियों को मिला सहयोग
मुख्यमंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से ज्यादा उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है. वहीं, 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है. योजना के तहत प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जोड़ने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
गांवों की महिलाओं की बढ़ रही आर्थिक ताकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश में 5 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं 70 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं. इनमें 3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने में सफल हुई हैं. महिलाएं पहाड़ी मसालों, मंडुवा, झंगोरा, दाल, शहद, अचार, जैम, हस्तशिल्प और ऊनी उत्पादों जैसे स्थानीय संसाधनों को कारोबार का रूप दे रही हैं.
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ से स्थानीय उत्पादों को बाजार
सरकार उत्तराखंड के ग्रामीण उत्पादों को बड़े शहरों और व्यापक बाजारों तक पहुंचाने के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसे अंब्रेला ब्रांड को बढ़ावा दे रही है. इसके साथ ग्रामीण हाट, विपणन केंद्र, कलेक्शन सेंटर और एग्री सर्विस सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि उत्पादकों को उचित बाजार और बेहतर कीमत मिल सके.
रोजगार देने वाला बने उत्तराखंड का युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि उत्तराखंड का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला न रहे, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाला उद्यमी बने. ग्रामीण क्षेत्रों में कारोबार के अवसर बढ़ने से युवाओं को अपने गांव में ही रोजगार और स्वरोजगार के विकल्प मिल सकेंगे.
पलायन रोकने पर भी सरकार का जोर
ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक प्रमुख उद्देश्य पहाड़ों से होने वाले पलायन को रोकना भी है. सरकार का मानना है कि यदि गांवों में आजीविका के पर्याप्त साधन उपलब्ध होंगे तो युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की मजबूरी कम होगी. इसी दिशा में ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के माध्यम से भी जरूरतमंद परिवारों को आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
हर जिले में पहुंचेगी उद्यमशाला की जानकारी
प्रदेश के सभी 13 जिलों में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल आयोजित की जा रही हैं. इनका उद्देश्य ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी देना है. इसके लिए प्रचार वैन के माध्यम से भी योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है.
लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया. इस दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित पुस्तक और वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया. कृषि क्लस्टर प्रशिक्षण, बाल आहार तथा महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन से जुड़े मॉड्यूल भी लॉन्च किए गए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों में पहाड़ की मेहनत, संस्कृति और परंपरा की पहचान देश-दुनिया तक पहुंचे. इसके लिए महिला शक्ति, युवा प्रतिभा और ग्रामीण उद्यमिता को आर्थिक विकास का मजबूत आधार बनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें -
IND vs SL : भारत को दूसरे टेस्ट से पहले लग सकता है बड़ा झटका, कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट
IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. 27 अगस्त तक चलने वाले इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है. इसका पूरा हिंट टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से हुआ है. आज यानी 21 अगस्त शुक्रवार को टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. कोलंबो में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की निगरानी में भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिसाल लिया.
इस अभ्यास सत्र के दौरान एक बड़ा हिंट मिला है, जो भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से कोलंबो के सिहाली स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले मैच पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है. अभ्यास सत्र से मिले इस हिंट से टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. ये पूरा मामला क्या है. इंडियन क्रिकेट टीम को कैसे बड़ा नुकसान हो सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं
Think Tank Meeting underway at SSC Colombo! #SLvsIND #TeamIndia pic.twitter.com/1VbynQlY9w
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 21, 2026
दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका
भारतीय टीम के आज के प्रैक्टिस सेशन में दो खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया है. इन 2 खिलाड़ियों में टीम के सालामी बल्लेबाज केएल राहुल और भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव शामिल हैं. ये दोनों खिलाड़ी आज टीम के साथ कोलंबो में अभ्यास करने नहीं आए. ऐसे में सभी ने नेट्स में गेंदबाजी और बल्लेबाजी की लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने कोई अभ्यास नहीं किया. इन दोनों का प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेना दूसरे टेस्ट मैच से इनके बाहर होने की ओर संकेत दे रहा है. अगर ऐसा हुआ तो ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोलंबो टेस्ट से पहले बड़ा झटका होगा.
Indian Team starts Training at SSC, Colombo.
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 21, 2026
KL Rahul & Kuldeep Yadav missing the session #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/JsOQ9YKvFE
क्या ये दो खिलाड़ी होंगे दूसरे टेस्ट से बाहर?
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. उनको पूरी बॉडी में क्रैंप आ रहे थे. उनके हाथ की बीच वाली उंगली में चोट थी, जिसके चलते पहले टेस्ट मैच के डे-1 के अंत से पहले ही उन्हें दर्द में मैदान से बाहर जाना पड़ा था. इसके बाद राहुल ने रेट किया और इलाज के बाद वो बाद में बल्लेबाजी करने के लिए भी आए. वहीं राहुल को दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, लेकिन अब अगर उनकी चोट ठीक नहीं हुई है और उनकी रिकवरी पूरी तरह से नहीं हुई है, तो उनको दूसरे टेस्ट से रेस्ट दिया जा सकता है.
वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर उनकी जगह पर सारांश जैन को प्लेइंग-11 में मौका देने की तमाम रिपोर्ट सामने आ रही हैं. कुलदीप यादव का प्रदर्शन भी पहले टेस्ट में इतना खास नहीं रखा था. अब उनको दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खिलाना भी श्रीलंका की स्पिन ट्रेक पिचों पर टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.
Wicket inspection for one more time - Coach, Selector & Captain before Indian Team Wraps up Practice at SSC, Colombo! #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/uCQB9FFjSt
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 21, 2026
केएल राहुल तो आराम के लिहाज से इस प्रैक्टिस सेशन से रिलीफ दिया गया होगा. वहीं कुलदीप यादव का हिस्सा न लेना गंभीर सवाल खड़े करता है. क्या ऐसा में सारांश जैन को टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, और गुरनूर बरार.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








