Punjab Bandh से थमी रफ्तार, बंदी सिंहों की रिहाई की मांग पर बाजार और सड़कें बंद
‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान का शुक्रवार को व्यापक असर देखने को मिला और राज्य में कई स्थानों पर दुकानें एवं बाजार बंद रहे तथा राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और जालंधर समेत पंजाब में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। बंद का आह्वान सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक के लिए किया गया था।
पटियाला, मोहाली और जालंधर समेत कई स्थानों पर कौमी इंसाफ मोर्चा और विभिन्न किसान संगठनों के समर्थकों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे कार्यालय जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कई सड़कों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन खड़े कर मार्ग अवरुद्ध कर दिए तथा कुछ स्थानों पर यात्री प्रदर्शनकारियों से उन्हें उनके गंतव्य तक जाने देने का अनुरोध करते नजर आए। मोर्चा नेताओं ने कहा कि चिकित्सकीय आपात स्थिति, हवाई अड्डे की यात्रा, परीक्षाओं और विवाह समारोहों जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गई थी।
प्रदर्शनकारियों ने सिख कैदियों की रिहाई नहीं होने के विरोध में जालंधर, लुधियाना के लाढोवाल, होशियारपुर और फिरोजपुर में धरने दिए। उन्होंने शहरों में दोपहिया वाहनों से मार्च भी निकाले। संगरूर, लुधियाना और मोहाली समेत कई स्थानों पर दुकानें बंद रहीं।
‘फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स’ ने बंद के मद्देनजर अवकाश की घोषणा की थी जिसके कारण शुक्रवार को निजी स्कूल बंद रहे। मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर लगाए गए अवरोधकों के पास चंडीगढ़ पुलिस के कर्मियों के अलावा त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया। पटियाला में कौमी इंसाफ मोर्चा के नेता गुरचरण सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बस अड्डे के बाहर सड़क पर वाहन खड़े कर दिए जिससे दोनों ओर यातायात ठप हो गया।
इस नाकेबंदी के कारण पटियाला से बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट और राज्य के अन्य हिस्सों की ओर जाने वाली बसों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। बस अड्डे से बाहर निकलने वाली बसों को भी रोक दिया गया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री फंस गए। पटियाला बस अड्डा शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों में से एक है और वहां रास्ता अवरुद्ध किए जाने का शहर के यातायात पर सीधा असर पड़ा।
फिरोजपुर में शहर और छावनी क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने बंद का स्वेच्छा से समर्थन किया। सुबह खुले कुछ प्रतिष्ठानों को प्रदर्शनकारियों के वहां पहुंचने के बाद बंद कर दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने जीरा और लुधियाना की ओर जाने वाले शहर के प्रमुख निकास मार्ग ‘चुंगी नंबर सात’ को भी अवरुद्ध कर दिया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और उन सिख कैदियों की रिहाई की मांग की, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे अपनी सजा बहुत पहले पूरी कर चुके हैं। बंद के कारण शहर की कई सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में यातायात काफी कम रहा।
फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और जिले में अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पटियाला में गुरचरण सिंह ने कहा कि ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई का मुद्दा काफी समय से लंबित है और सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचार कर निर्णायक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों को वर्षों तक जेल में नहीं रखा जाना चाहिए।
मोर्चा नेता के अनुसार, ऐसे कैदियों के लंबे समय से जेल में रहने के कारण उनके परिवारों को बहुत कष्ट झेलना पड़ रहा है और यह मामला सिख समुदाय के लिए चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी विशेष समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य न्याय और संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों को लागू कराना है। उन्होंने सरकार से ‘बंदी सिंहों’ के मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की भी अपील की।
फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लुधियाना और जालंधर के बीच वाहनों को स्थानीय चीनी मिल से फगवाड़ा-नकोदर मार्ग की ओर मोड़ दिया गया, जिससे लोगों को अपेक्षाकृत अधिक दूरी तय करनी पड़ी और परेशानी हुई। यातायात प्रभारी निरीक्षक अमन कुमार ने बताया कि अन्य क्षेत्रों से आए प्रदर्शनकारियों द्वारा जालंधर ग्रामीण जिले में एक भोजनालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध किए जाने के कारण यातायात को दूसरे मार्ग पर भेजा गया। राजमार्ग के एक ओर माल से लदे ट्रकों और निजी वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं क्योंकि उन्हें तीखा बायां मोड़ लेना पड़ रहा था।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी), शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत जनरल) और शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे समेत कई संगठनों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया। भारती किसान यूनियन (राजेवाल) जैसे किसान संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया, जबकि किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने लोगों से इसे सफल बनाने की अपील की। कौमी इंसाफ मोर्चा 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा के लिए पैरोल की मांग कर रहा है।
हवारा के अलावा मोर्चा बलवंत सिंह राजोआना और देविंदरपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग कर रहा है। राजोआना 1995 में बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है, जबकि भुल्लर दिल्ली में 1993 में हुए बम विस्फोट के मामले में सजा काट रहा है।
'पिंक पेट्रोलिंग' और 20% आरक्षण: योगी सरकार में कैसे बदल गई यूपी की तस्वीर? #KBPK
Impact Feature: 'पिंक पेट्रोलिंग' और 20% आरक्षण: योगी सरकार में कैसे बदल गई यूपी की तस्वीर? #KBPK उत्तर प्रदेश में साल 2017 तक जहां केवल 10 हज़ार महिला पुलिस कॉन्स्टेबल थीं, वहीं आज यह संख्या 44 हज़ार को पार कर चुकी है! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार ने महिला सुरक्षा को अपनी टॉप प्रायरिटी पर रखा है. पुलिस भर्ती में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ही असर है कि आज यूपी के लगभग हर जिले में 'महिला हेल्प डेस्क', 'महिला बीट पुलिसिंग' और 'पिंक पेट्रोलिंग' जैसी सुविधाएं मजबूती से काम कर रही हैं. इससे महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा कई गुना बढ़ गया है. सुनिए फिरोजाबाद की रहने वाली छात्रा प्रतीक्षा की राय, जो बता रही हैं कि सुरक्षित माहौल ने कैसे यूपी की लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है. #WomenSafetyUP #UPPolice #YogiAdityanath #PinkPatrol #WomenEmpowerment About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Zee News









