Responsive Scrollable Menu

Hema Malini: ‘AI की बनाई हर बात पर भरोसा न करें...’ धर्मेंद्र की पहली फैमिली संग अनबन पर हेमा मालिनी ने बताया क्या है सच

Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी और उनकी पहली फैमिली के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं। अब हेमा ने इन चर्चाओं पर अपनी बात रखी है और इन्हें गलत बताया है।

एक्टिंग में वापसी पर क्या बोलीं?
ई-टाइम्स से बातचीत में हेमा मालिनी ने फिल्मों में वापसी को लेकर कहा कि फिलहाल वह इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रही हैं। अब उनका ज्यादा समय अपने परिवार और लोगों के बीच बीतता है। उन्होंने बताया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के लिए काम करती हैं। इसके अलावा घर पर बच्चों और पोते-पोतियों के साथ समय बिताना उन्हें पसंद है। हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र की यादें भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं।

धर्मेंद्र को बताया बेहतरीन जीवनसाथी
धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने उन्हें अपना बेहतरीन जीवनसाथी बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने हमेशा उनका साथ दिया और उनके डांस को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। पति को खोने के दर्द पर बात करते हुए हेमा ने कहा कि किसी अपने के जाने का दुख पूरी तरह खत्म नहीं होता। वह आज भी धर्मेंद्र को बहुत याद करती हैं।

रिश्ते पर नहीं की लोगों की परवाह
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी हमेशा चर्चा में रही। उस समय धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। हेमा ने कहा कि दोनों ने कभी लोगों की आलोचना को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी और एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।

पहली फैमिली से अनबन पर सफाई
धर्मेंद्र के निधन के बाद ऐसी खबरें आईं कि हेमा मालिनी और उनकी पहली फैमिली के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इन चर्चाओं पर हेमा ने साफ कहा कि परिवार में किसी तरह की अनबन नहीं है। उन्होंने अपने परिवार को बहुत एकजुट बताया और कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के साथ खुश हैं।

AI की हर बात पर भरोसा न करें
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली AI से बनी चीजों को लेकर भी लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि AI के जरिए बनाई गई हर बात को सच मानना सही नहीं है। उनका यह बयान धर्मेंद्र की पहली फैमिली के साथ रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आया है।

यह भी पढ़े- कोमल रानी से दूसरी शादी करने वाले थे Govinda: सुनीता अहूजा का बड़ा खुलासा; रखी सावंत ने खोली रिश्ते की पोल!

Continue reading on the app

Arjun Bijlani Car Accident: शूट से लौट रहे थे अर्जुन बिजलानी, तभी हुआ भयानक कार एक्सीडेंट! बाल-बाल बचे

Arjun Bijlani Car Accident: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अर्जुन बिजलानी और उनके साथ मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

शूट से लौटते समय हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन बिजलानी गुरुवार, 20 अगस्त को भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो 'इंडियन गेम शो' के सेट पर पहुंचे थे। वह अपनी आगामी फैमिली कॉमेडी सीरीज 'चुम्बक' के प्रमोशन के सिलसिले में वहां गए थे।

शूटिंग पूरी करने के बाद जब अर्जुन वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई और कार को कितना नुकसान पहुंचा, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। राहत की बात यही है कि अर्जुन इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए। उनके साथ कार में मौजूद बाकी लोग भी ठीक बताए जा रहे हैं।

Arjun Bijlani

Netflix पर रिलीज होगी ‘चुम्बक’
अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'चुम्बक' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक फैमिली कॉमेडी शो है, जिसकी कहानी मुंबई की ‘चुम्बक कॉलोनी’ में रहने वाले पांच अलग-अलग और दिलचस्प परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सीरीज 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

'चुम्बक' की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। सीरीज में अर्जुन बिजलानी के साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीपा धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे।
 

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड ने तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा, जो रूट की कप्तानी का धमाकेदार आगाज

England thrash Pakistan: जो रूट ने इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी दूसरी पारी का धमाकेदार आगाज किया है. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों के भीतर पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और दूसरी पारी में मात्र 135 रनों पर ढेर हो गई. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है. Fri, 21 Aug 2026 20:55:59 +0530

  Videos
See all

UP Assembly Election 2027: अखिलेश को BJP का करारा जवाब, 'कांग्रेस को 300 सीटें देंगे?' SP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:42:32+00:00

UP Leaders Security:UP Election 2027 से पहले नेताओं की सुरक्षा बढ़ी?44 नेताओं को Bullet Proof Jacket #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers