Responsive Scrollable Menu

Supreme Court ने Judicial Service परीक्षा के लिए अनिवार्य अनुभव घटाकर 1 साल किया

उच्चतम न्यायालय ने मई 2025 के अपने फैसले में संशोधन करते हुए न्यायिक सेवा की प्रवेश स्तरीय परीक्षा में शामिल होने के लिए वकालत के अनिवार्य अनुभव को तीन साल से घटाकर शुक्रवार को एक साल कर दिया। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति ए जी मसीह एवं न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने इस मामले में सुनाए फैसले में कहा कि हालांकि चयनित उम्मीदवारों को न्यायिक अकादमी में प्रशिक्षण लेना होगा और इसके बाद एक वर्ष का अतिरिक्त न्यायिक प्रशिक्षण (क्लर्कशिप) लेना होगा। पीठ ने कहा कि 25 मई 2025 से 31 मार्च 2027 के बीच अधिसूचित न्यायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पूर्व अनुभव की शर्त के बिना पात्र होंगे।

उसने कहा कि ऐसे उम्मीदवारों को चयन के बाद एक वर्ष के लिए केवल प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और इसके बाद उन्हें एक वर्ष का निर्धारित न्यायिक प्रशिक्षण लेना होगा। उच्चतम न्यायालय ने हाल में विधि की पढ़ाई पूरी करने वाले स्नातकों के प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल होने पर पिछले साल 20 मई को रोक लगाते हुए कम से कम तीन वर्ष की वकालत के अनुभव की शर्त तय की थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि तीन साल की वकालत की शर्त को अचानक बहाल करने और बीच की अवधि के लिए कोई व्यवस्था न किए जाने से युवा वकीलों और विधि स्नातकों को कठिनाई हुई है, इसलिए सीमित हस्तक्षेप जरूरी है।

उसने कहा कि एक अप्रैल 2027 के बाद अधिसूचित होने वाली परीक्षाओं के अभ्यर्थियों पर नयी व्यवस्था लागू होगी। उच्चतम न्यायालय ने मई 2025 के अपने उस फैसले को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिकाओं पर यह निर्णय सुनाया, जिसमें सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के पद पर सीधी भर्ती के जरिये न्यायिक सेवा में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए तीन साल की वकालत अनिवार्य की गई थी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने बहुमत का फैसला सुनाते हुए कहा कि पीठ को पहले के फैसले के इस मूल आधार में हस्तक्षेप का कोई कारण नजर नहीं आता कि न्यायपालिका में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी को कानूनी पेशे का कुछ अनुभव होना चाहिए।

हालांकि, पीठ ने कहा कि पूर्व अनुभव की शर्त का उचित आधार होना चाहिए और इससे युवा अधिवक्ताओं को कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उसने स्पष्ट किया कि पूर्व अनुभव की अनिवार्यता के संबंध में पहले के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में दायर पुनरीक्षण याचिकाओं और रिट याचिकाओं पर 28 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

शीर्ष अदालत ने 13 मार्च को सभी उच्च न्यायालयों से सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाने को कहा था। उसने न्यायिक सेवा की प्रवेश स्तर की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन साल के अनुभव की शर्त पर सभी उच्च न्यायालयों, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों और अन्य विधि शिक्षण संस्थानों की राय मांगी थी।

Continue reading on the app

TMKOC: भिड़े परिवार की कोथिंबीर वड़ी का स्वाद लेना है? नोट कर लें रेसिपी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े परिवार की महाराष्ट्रीयन खाने की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं। अगर कोथिंबीर वड़ी का नाम सुनकर आपका भी मन इसे खाने का करता है, तो घर पर इसे ऐसे बनाएं।

Continue reading on the app

  Sports

फोर्टिस ने शुरू किया ‘फिट गुरुग्राम’ अभियान, 4 अक्टूबर को होगी मैराथन; रजिस्ट्रेशन 22 से शुरू

फोर्टिस हॉस्पीटल गुरुग्राम ने शुक्रवार 21 अगस्त को हेल्थ एवं वैलेनस मूवमेंट लॉन्च किया है, जो मिलेनियम सिटी में एक्टिव लिविंग और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देगा। फिट गुरुग्राम इसे नाम दिया है, जिसमें मुख्य 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन है। Fri, 21 Aug 2026 19:40:34 +0530

  Videos
See all

Aar Paar: कांग्रेस प्रवक्ता ने क्यों कहा औवेसी और केजरीवाल मिले हुए हैं? | Amish Devgan |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T14:44:44+00:00

Aar Paar : Congress प्रवक्ता ने कौन सी कहावत कह दी? | Vande Mataram | Pellet Guns | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers