नोएडा की चकाचौंध में युवाओं की खाली जेब, 15 तारीख के बाद खर्चों का पहाड़, सैलरी से बचत तक पहुंचना हुआ मुश्किल
UP News: नोएडा की चकाचौंध में देश भर से युवा नौकरी के लिए आते हैं, लेकिन अच्छी सैलरी के बावजूद महीने के अंत तक जेब खाली रह जाती है. जानिए क्यों, युवाओं को खर्चों के बोझ का सामना करना पड़ता है.
The post नोएडा की चकाचौंध में युवाओं की खाली जेब, 15 तारीख के बाद खर्चों का पहाड़, सैलरी से बचत तक पहुंचना हुआ मुश्किल appeared first on Prabhat Khabar.
Jantar Mantar पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना अनुमति जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया
जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर यहां जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सुबह कुछ लोग प्रदर्शन स्थल पर जमा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत हटा दिया क्योंकि प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
सूत्रों ने बताया कि जंतर-मंतर के आसपास अहम स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और किसी भी अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी प्रदर्शन स्थल की ओर आने-जाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं और क्षेत्र में आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है और बिना पूर्व अनुमति के किसी भी तरह के जमावड़े की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बने पेज ‘‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’’ ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस डिजिटल अभियान ने बाद में शुक्रवार को जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










