Responsive Scrollable Menu

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में IMD ने हल्की बारिश का अनुमान जताया, पारा 28.4 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि अयानगर में यह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

Continue reading on the app

Yogi Adityanath ने Japan संग संबंधों को बताया युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर भविष्‍य के साथ नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यहां जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी की उपस्थिति में, जापान से आये हाई स्‍कूल और इंटरमीडिएट के 13 छात्र-छात्राओं और भारतीय (लखनऊ) छात्रों के समागम को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने दोनों देशों की विशेषता बताते हुए कहा कि जापान की अपनी ताकत, स्व अनुशासन और त्वरित निर्णय की क्षमता है, गुणवत्‍ता, टीम वर्क और नवाचार है, वहीं भारत की अपनी ताकत युवा शक्ति है, हमारी प्रतिभा, हमारी विविधता, हमारी सृजनात्‍मकता और साथ लेकर चलने की भावना है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि मेरा विश्‍वास है कि जब भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो केवल दोनों देशों के बच्‍चों का ही भविष्‍य बेहतर नहीं होगा, बल्कि वैश्चिक स्‍तर पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उन्‍होंने जापानी छात्रों को उप्र की आध्‍यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देते हुए कहा 25 करोड़ से अधिक की आबादी इस राज्‍य में निवास करती है और उप्र भारत के आध्‍यात्मिक पर्यटन के केन्‍द्र के रूप में जाना जाता है। लखनऊ अवध क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्‍म अयोध्या में हुआ था। यह हजारों वर्ष पहले की घटना है। उन्‍होंने कहा कि इसी उप्र में कल आप लोग आगरा गये और ताजमहल देखा होगा, यह हमारे ब्रज क्षेत्र का हिस्‍सा है।

आप आगरा, मथुरा होते आए हैं और मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्‍मभूमि भी है। कल आप, दुनिया की प्राचीनतम नगरियों में से एक वाराणसी जाएंगे। सारनाथ में भगवान गौतम बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था।

भारत की आध्यात्मिकता का प्रमुख केन्‍द्र उप्र है और राज्य में जापान के यामानाशी से जुड़े हुए इन युवा विद्यार्थियों के साथ में लखनऊ के विद्यार्थियों का संवाद अभिभूत करने वाला है। उप्र के मुख्‍यमंत्री ने कहा ‘‘यह भारत और जापान के प्राचीन सांस्‍कृतिक संबंध हैं और जो अगले वर्ष राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं, उन संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के फ्यूचर एंबेसडर के रूप में यहां पर वहां की युवा पीढ़ी बैठी हुई है। उन्‍होंने कहा भारतीय बच्‍चों के लिए महत्‍वपूर्ण है कि वह जापान के बच्‍चों से जानें कि कार्यसंस्कृति क्‍या होती है।

लाइट फिलासफी, जापानी अनुशासन, टीम वर्क, आपसी आदर, समयबद्धता क्‍या है और इसे समझने का एक अवसर भी है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत एक दूसरे से सीखना है। योगी ने इस समागम में दोनों देशों की संस्‍कृति, शिक्षा व्‍यवस्‍था और पद्धति को करीब से समझने पर जोर देते हुए कहा कि जापान का दर्शन, सामाजिक सामंजस्य हमें सिखाता है कि समाज साथ-साथ मिलकर आगे बढ़े।

जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने अपने संबोधन में दोनों देशों के आपसी संबंधों पर जोर देते हुए मुख्‍यमंत्री और उप्र के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। जापानी में बोलते हुए उन्‍होंने दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं जताईं। जापान के एक छात्र ने नमस्ते से अपने संबोधन की शुरुआत की और फिर जापानी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का स्वागत किया।

एक जापानी छात्रा ने भी संबोधन दिया। छात्रों ने एक जापानी गीत भी सुनाया।

Continue reading on the app

  Sports

वो क्रिकेटर, जो धर्म बदलकर भी बनाता रहा क्रॉस, 3 साल छिपाई मुस्लिम बनने की बात

Mohammad Yousuf converting islam story: मोहम्मद यूसुफ ने 2004 में इस्लाम अपनाने के बाद तीन साल तक यह बात अपने परिवार और दुनिया से छिपाकर रखी थी. पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर से प्रेरित होकर धर्म परिवर्तन करने वाले यूसुफ उस दौरान मैदान पर क्रॉस भी बनाते रहे. बाद में उनकी पत्नी और पिता ने भी इस्लाम कबूल किया. 2006 में एक कैलेंडर वर्ष में रिकॉर्ड 1788 टेस्ट रन बनाने वाले यूसुफ का करियर विवादों और सफलताओं से भरा रहा. Fri, 21 Aug 2026 16:51:52 +0530

  Videos
See all

हिमाचल विधानसभा में रोजगार पर घमासान | Himachal Vidhansbha | BJP | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T11:45:21+00:00

Lucknow Crime: CCTV में कैद मानस बाजपेई की हाथापाई, पत्नी-दिव्या की हत्या से पहले का VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T11:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers